*भाजपा सरकार के खिलाफ विपक्ष द्वारा अनुसूचित समाज में फैलाई गई भ्रांतियां दूर करें कार्यकर्ता*
*29 जून को प्रत्येक बूथ पर चलेगा विशेष अभियान*
भाजपा का अनसूचित मोर्चा व शक्ति केंद्र प्रवासी कार्यकर्ता संबाद कार्यक्रम सम्प्पन
*कुशीनगर*
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने शुक्रवार को कसया के एक रिसार्ट में अलग-अलग दो बैठकों में सम्मिलित हुए । प्रदेश महामंत्री संगठन अनुसूचित मोर्चा एवं शक्ति केंद्र प्रवासी कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नेतृत्व करिश्माई है। प्रधानमंत्री ने सभी वर्गों के उत्थान,मान और की सम्मान की रक्षा करते हुए पूरी दुनिया में देश का सम्मान बढ़ाया है।
अनुसूचित जाति संवाद कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने डॉ. भीमराव आंबेडकर के सिद्धांतों को व्यवहार में उतारते हुए वंचित समाज को सशक्त किया है।
प्रदेश महामंत्री संगठन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा साहेब से जुड़े स्थानों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित किया। जिससे नई पीढ़ी पंच तीर्थों के माध्यम से बाबा साहेब के विचारों से को समझे और उन विचारों से जुडकर संविधान की मजबूती व देश के विकास के लिए लगातार प्रयत्नशील रहे।
स्वच्छता कर्मियों के पैर धुलाकर मोदी जी ने विश्व को संदेश दिया कि भारत में प्रत्येक व्यक्ति व प्रत्येक कार्य श्रेष्ठ है और सम्माननीय है। आज मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की प्रत्येक योजना ग़रीब व वंचित वर्ग के आर्थिक व सामाजिक उत्थान के लिए समर्पित है। जिसका सबसे अधिक लाभ अनुसूचित वर्ग को मिल रहा है। भाजपा सरकार के प्रत्येक निर्णय में संविधान व लोकतंत्र की मजबूती का संकल्प निहित है।कहा कि कांग्रेस सरकार ने बाबा साहब को अपमानित करने का कोई मौका नही छोड़ा, दो दो बार उन्हें चुनाव में हराने के लिए अपने प्रत्याशी उतारे, कांग्रेस ने उन्हें भारत रत्न भी नही दिया। धर्मपाल सिंह ने कहा कि हम सभी मोदी सरकार और योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं, ऐतिहासिक निर्णय, लोकतंत्र और संविधान की मजबूती के लिए किए गए कार्य, बाबा साहेब के सम्मान में किए गए कार्यों के साथ घर घर पहुंचकर जनसंवाद करें और उनके बीच में तथ्यों के साथ चर्चा करें कि कैसे कांग्रेस और सपा ने लोकतंत्र और संविधान को कमजोर किया और बाबा साहेब के दिए आरक्षण को कमजोर करने की कोशिश करते हुए अनुसूचित वर्ग पर अत्याचार किया।
शक्ति केंद्र प्रवासी कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री संगठन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता "पोलिटिकल" के साथ पुण्य का कार्य भी करते हैं। कहा कि बूथों की मजबूती शक्तिकेन्द्र प्रवासियों की जिम्मेदारी है उन्होंने बूथों पर मजबूत कार्यकर्ताओं की फौज बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना सरकार की सबसे बड़ी योजना है ऐसे में बूथ स्तर पर पात्र आयुष्मान धारकों का कार्ड बनवाने के लिये कैंपो का आयोजन करें। कहा कि 21 जून को योग दिवस मनाना है। 23 जून को श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर जिले में संगोष्ठी होगी, 25 जून को आपातकाल की संगोष्ठी व प्रदर्शनी लगानी है 29 जून को हर बूथों पर पौधरोपण कार्यक्रम करना है तथा मनकी बात भी उसी दिन सभी बूथों पर सुनना है।
उन्होंने कहा आप सभी शक्तिकेन्द्र प्रवासी वरिष्ठ कार्यकर्ता है ऐसे में शक्तिकेन्द्र को पावर सेंटर के रूप में विकसित करें तथा बूथों के प्रत्येक कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में प्रतिभाग करायें। उन्होंने कहा कि हमे ध्यान देना होगा की प्रत्येक बूथों पर हमारी मजबूत टीम बन सके।उन्होंने कहा कि प्राथमिक सदस्यों, बूथ कमेटी, पन्ना प्रमुख, सक्रिय सदस्य व अन्य सभी बूथों के कार्यकर्ताओं को मोबलाइज करना है वाइब्रेट करना है।भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है तो बूथों पर भी सबसे बड़ी कार्यकर्ताओं की फौज होनी चाहिए और दिखनी भी चाहिए।
क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ऐसा राजनीतिक दल है जहां जाति पांति नहीं चलती है।आजादी के बाद अटल बिहारी वाजपेई और नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार और संगठन समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत है। सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ही संविधान के मूल भावना का सम्मान व बाबासाहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के सपनों को आगे बढ़ाने का काम कर रही है।
दोनों बैठकों की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने बताया कि पार्टी द्वारा जो भी अभियान दिए जा रहे हैं उसे जनपद कुशीनगर के परिश्रमी कार्यकर्ता निरंतर बेहतर परिणाम दे रहे हैं।
संचालन जिला उपाध्यक्ष दिवाकर मणि त्रिपाठी ने किया।इस अवसर पर अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष रविन्द्र प्रसाद, पूर्व विधायक दीपलाल भारती, राज्य सभा सांसद आरपीएन सिंह, सांसद विजय कुमार दूबे, विधायक पीएन पाठक, विनय प्रकाश गोंड, मोहन वर्मा, सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा, मनीष जायसवाल,दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री अतुल सिंह, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ बच्चा पाण्डेय नवीन, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ प्रेमचंद मिश्र, जयप्रकाश शाही, लल्लन मिश्र, अखिलेश मिश्र, जगदम्बा सिंह, पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी,मदन गोविंद राव, जटाशंकर मणि त्रिपाठी सहित अन्य जनप्रतिनिधि,भाजपा जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष, अनुसूचित मोर्चा जिला पदाधिकारी तथा मण्डल अध्यक्ष उपस्थित थे।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने शुक्रवार को कसया के एक रिसार्ट में अलग-अलग दो बैठकों में सम्मिलित हुए । प्रदेश महामंत्री संगठन अनुसूचित मोर्चा एवं शक्ति केंद्र प्रवासी कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नेतृत्व करिश्माई है। प्रधानमंत्री ने सभी वर्गों के उत्थान,मान और की सम्मान की रक्षा करते हुए पूरी दुनिया में देश का सम्मान बढ़ाया है।
अनुसूचित जाति संवाद कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने डॉ. भीमराव आंबेडकर के सिद्धांतों को व्यवहार में उतारते हुए वंचित समाज को सशक्त किया है।
प्रदेश महामंत्री संगठन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा साहेब से जुड़े स्थानों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित किया। जिससे नई पीढ़ी पंच तीर्थों के माध्यम से बाबा साहेब के विचारों से को समझे और उन विचारों से जुडकर संविधान की मजबूती व देश के विकास के लिए लगातार प्रयत्नशील रहे। स्वच्छता कर्मियों के पैर धुलाकर मोदी जी ने विश्व को संदेश दिया कि भारत में प्रत्येक व्यक्ति व प्रत्येक कार्य श्रेष्ठ है और सम्माननीय है। आज मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की प्रत्येक योजना ग़रीब व वंचित वर्ग के आर्थिक व सामाजिक उत्थान के लिए समर्पित है। जिसका सबसे अधिक लाभ अनुसूचित वर्ग को मिल रहा है।
भाजपा सरकार के प्रत्येक निर्णय में संविधान व लोकतंत्र की मजबूती का संकल्प निहित है।कहा कि कांग्रेस सरकार ने बाबा साहब को अपमानित करने का कोई मौका नही छोड़ा, दो दो बार उन्हें चुनाव में हराने के लिए अपने प्रत्याशी उतारे, कांग्रेस ने उन्हें भारत रत्न भी नही दिया। धर्मपाल सिंह ने कहा कि हम सभी मोदी सरकार और योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं, ऐतिहासिक निर्णय, लोकतंत्र और संविधान की मजबूती के लिए किए गए कार्य, बाबा साहेब के सम्मान में किए गए कार्यों के साथ घर घर पहुंचकर जनसंवाद करें और उनके बीच में तथ्यों के साथ चर्चा करें कि कैसे कांग्रेस और सपा ने लोकतंत्र और संविधान को कमजोर किया और बाबा साहेब के दिए आरक्षण को कमजोर करने की कोशिश करते हुए अनुसूचित वर्ग पर अत्याचार किया।
शक्ति केंद्र प्रवासी कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री संगठन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता "पोलिटिकल" के साथ पुण्य का कार्य भी करते हैं। कहा कि बूथों की मजबूती शक्तिकेन्द्र प्रवासियों की जिम्मेदारी है उन्होंने बूथों पर मजबूत कार्यकर्ताओं की फौज बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना सरकार की सबसे बड़ी योजना है ऐसे में बूथ स्तर पर पात्र आयुष्मान धारकों का कार्ड बनवाने के लिये कैंपो का आयोजन करें। कहा कि 21 जून को योग दिवस मनाना है। 23 जून को श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर जिले में संगोष्ठी होगी, 25 जून को आपातकाल की संगोष्ठी व प्रदर्शनी लगानी है 29 जून को हर बूथों पर पौधरोपण कार्यक्रम करना है तथा मनकी बात भी उसी दिन सभी बूथों पर सुनना है।
उन्होंने कहा आप सभी शक्तिकेन्द्र प्रवासी वरिष्ठ कार्यकर्ता है ऐसे में शक्तिकेन्द्र को पावर सेंटर के रूप में विकसित करें तथा बूथों के प्रत्येक कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में प्रतिभाग करायें। उन्होंने कहा कि हमे ध्यान देना होगा की प्रत्येक बूथों पर हमारी मजबूत टीम बन सके।कहा कि प्राथमिक सदस्यों, बूथ कमेटी, पन्ना प्रमुख, सक्रिय सदस्य व अन्य सभी बूथों के कार्यकर्ताओं को मोबलाइज करना है वाइब्रेट करना है।
उन्होंने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी हैं तो बूथों पर भी सबसे बड़ी कार्यकर्ताओं की फौज होनी चाहिए और दिखनी भी चाहिए।
क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ऐसी राजनीतिक दल है जहां जाति पांति नहीं चलती है।आजादी के बाद अटल बिहारी वाजपेई और नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी सरकार और संगठन समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत है। सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ही संविधान के मूल भावना का सम्मान बाबासाहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के सपनों को आगे बढ़ाने का काम कर रही है।
दोनों बैठकों की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने बताया कि पार्टी द्वारा जो भी अभियान दिए जा रहे हैं उसे जनपद कुशीनगर के परिश्रमी कार्यकर्ता निरंतर बेहतर परिणाम दे रहे हैं।
संचालन जिला उपाध्यक्ष दिवाकर मणि त्रिपाठी ने किया।इस अवसर पर अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष रविन्द्र प्रसाद, पूर्व विधायक दीपलाल भारती, राज्य सभा सांसद आरपीएन सिंह, सांसद विजय कुमार दूबे, विधायक पीएन पाठक, विनय प्रकाश गोंड, मोहन वर्मा, सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा, मनीष जायसवाल,दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री अतुल सिंह, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ बच्चा पाण्डेय नवीन, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ प्रेमचंद मिश्र, जयप्रकाश शाही, लल्लन मिश्र, अखिलेश मिश्र, जगदम्बा सिंह, पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी,मदन गोविंद राव, जटाशंकर मणि त्रिपाठी सहित अन्य जनप्रतिनिधि,भाजपा जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष, अनुसूचित मोर्चा जिला पदाधिकारी तथा मण्डल अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
*दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट*
0 टिप्पणियाँ