कुशीनगर विधायक की अध्यक्षता में क्षेत्र में लगा जन चौपाल

 *विधायक पीएन पाठक ने अधिकारियों को दिया जनसमस्याओं के निस्तारण का निर्देश* 

 *चौपाल में जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए उपजिलाधिकारी, तहसीलदार सहित अन्य विभागों के अधिकारी रहे मौजूद।* 

 *कुशीनगर* । 
कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कुरमौटा मंझरिया में रविवार को विधायक पी.एन. पाठक की अध्यक्षता में जन चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में क्षेत्र के ग्रामीणों ने बिजली, राजस्व, सड़क तथा अन्य स्थानीय समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा।
विधायक पी.एन. पाठक ने एक-एक शिकायत को गंभीरता से सुना और मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई कर समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।
 कई शिकायतों का निस्तारण तत्काल कराया गया, जबकि अन्य मामलों में शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।जन चौपाल में उप जिलाधिकारी कसया, तहसीलदार, विद्युत अभियंता हाटा, राजस्व विभाग के अधिकारी, पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की।

जन चौपाल के बाद गैस सिलेंडर फटने की सूचना मिलते ही विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सिधावें भगत टोला में पीड़ित के यहाँ कुशल छेम पूछने पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिलकर वहाँ हुए नुकसान का आर्थिक सहायता दिलाने हेतु फोन से सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिया।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश राव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनिल गौड़, आदित्य तिवारी, सुनील कौशिक, दिनेश गुप्ता, अमरनाथ मद्धेशिया, विवेकानंद दुबे, कमलेश पटेल, मनोज जायसवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।ग्रामीणों ने जन चौपाल के माध्यम से उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के साथ सुनने एवंव उनके समाधान की पहल के लिए विधायक पी.एन. पाठक और प्रशासनिक अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

 *दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ