सघन चेकिंग के बाद फर्जी पत्रकार जाएंगे जेल,डी एम एसपी स्तर पर होगी फर्जी पत्रकारों की जांच तभी बनेंगे पास, एसएसपी

सघन चेकिंग के बाद फर्जी पत्रकार जाएंगे जेल,डी एम 
एसपी स्तर पर होगी फर्जी पत्रकारों की जांच तभी बनेंगे पास, एसएसपी

ब्रज प्रेस क्लब द्वारा डीएम,एसएसपी को दिया गया ज्ञापन देकर फर्जी पत्रकारों के के विरुद्ध  विशेष अभियान की मांग 
संवाददाता आलोक तिवारी 
ब्रज प्रेस क्लब द्वारा मथुरा के जिलाधिकारी और एसएसपी को एक ज्ञापन देकर फर्जी पत्रकारों के विरुद्ध एक विशेष अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही की मांग की गई 
पत्रकारों से वार्ता करते हुए जिलाधिकारी श्री चंद्रप्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री श्लोक कुमार ने कहां कि जिला सूचनाअधिकारी के माध्यम से एवं पुलिस की तरफ से एसपी स्तर से एवं गुप्तचर विभाग से अलग-अलग स्तर पर जांच होगी अगर कोई अपराधी पत्रकार बनकर घूम रहा है तो उसके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही होगी 
दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा प्रेस की स्वतंत्रता और उसकी जवाबदेही को लेकर की गई महत्वपूर्ण टिप्पणी के बाद ब्रज प्रेस क्लब द्वारा फर्जी पत्रकारों एवं "प्रेस" लिखे फर्जी वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया गया 
बृज प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट ने कहा कि न्यायालय की टिप्पणी इस बात का स्पष्ट संकेत है कि पत्रकारिता की गरिमा बनाए रखने के लिए फर्जी और गैर-जिम्मेदार तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाया जाना आवश्यक है।
उन्होंने  कहा कि दिल्ली हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि प्रेस की स्वतंत्रता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण आधार है, लेकिन इसका दुरुपयोग किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता। आज मोबाइल और माइक्रोफोन लेकर कोई भी स्वयं को पत्रकार बताने लगता है, जबकि उसके पास न तो पत्रकारिता का प्रशिक्षण होता है और न ही समाज के प्रति जवाबदेही। उन्होंने कहा कि समिति का अभियान वास्तविक पत्रकारों के विरुद्ध नहीं, बल्कि पत्रकारिता की आड़ में गलत गतिविधियां करने वाले फर्जी पत्रकारों तथा अवैध रूप से "प्रेस" लिखकर चलाए जा रहे वाहनों के खिलाफ है।

उन्होंने बताया कि अंतिम सप्ताह जुलाई से अभियान का शुभारंभ शुरू कराया जाएगा।  जिले के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी से मिल कर विशेष अभियान पूरे बृज क्षेत्र में चलाया जाएगा 
उन्होंने बृज क्षेत्र के सभी प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े पत्रकारों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता की विश्वसनीयता, समाज के विश्वास और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की गरिमा की रक्षा के लिए सभी जिम्मेदार पत्रकारों को एकजुट होना होगा।

यह अभियान फर्जी पत्रकारों और प्रेस का दुरुपयोग करने वाले लोगों के विरुद्ध होगा यह अभियान किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि पत्रकारिता की साख बचाने का जन-जागरण अभियान की तरह होगा है। उन्होंने कहा कि वास्तविक पत्रकारों की सक्रिय भागीदारी से यह अभियान पूरे बृज क्षेत्र में एक सकारात्मक संदेश देगा 

आज मथुरा जिला मुख्यालय पर सभी इलेक्ट्रॉनिक प्रिंट एवं सोशल साइट युटयुबर्स के अच्छे और सम्मानित पत्रकार जो समाज और राष्ट्र की सेवा करते हैं जनता की आवाज बनते हैं वह सभी पत्रकारों ने बड़ी संख्या में एक साथ मिलकर के जिलाधिकारी और एसएसपी से मिलकर के एक ज्ञापन दिया ,जिसमें फर्जी पत्रकारों पर रोक लगे समाज को लूटने वाले एवं संस्थानों में जाकर ब्लैकमेलिंग कर चौथ वसूली करने वाले लोगों पर रोक लगाई जा सके
जो अच्छे और सच्चे कर्तव्यनिष्ट पत्रकार है उनकी छवि को उनकी आन बान शान को प्रभावित करते हैं ऐसे अपराधी माफिया लुटेरे जो फर्जी पत्रकार बनकर के घूम रहे हैं उनको बेनकाब किया जा सके उनकी जांच कर के उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही कराई जा सके जिससे पत्रकारों की इज्जत को बचाया जाए 
पत्रकारों द्वारा जिला प्रशासन को बताया गया कि हम सब मिलकर के ब्रजभूमि को अपराधी ब्लैकमेलों से जो पत्रकारिता के भेष में छुपे हैं उनसे बचे अपने धर्म स्थलों को बचाए आने वाले वीआईपी की सुरक्षा को खतरा होने से बचाये  
फर्जी पत्रकारों के विरुद्ध ब्रजभूमि से एक वृहद अभियान की शुरुआत हो, इस पुनीत कार्य में अपनी आहुति दें  सभी सच्चे और अच्छे पत्रकार साथ हैं
जैसे तहसील में लेखपाल होता है अपने नीचे कर फर्जी लेखपालों को रखता है ऐसे कई लोग हैं जो अपने नीचे अपराधियों को संरक्षण देते हैं और उनसे चौथ वसूली और विज्ञापन के नाम संस्थान में लूटमार करवाते हैं जो उचित नहीं हो

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ