सेवा में,
श्रीमान पुलिस कमिश्नर महोदय
लुधियाना-पंजाब
विषय-अर्बन बिहार सोसाइटी के गेट के निकट पुलिस पिकेट लगाए जाने के संबंध में (मांगपत्र)
महोदय,
सादर अवगत कराना है कि हम सभी प्रार्थीगण इस मांग पत्र के माध्यम से आपको अवगत कराना चाहते हैं कि थाना डुगरी क्षेत्र के अर्बन बिहार सोसाइटी के अंदर लगभग एक सैकड़ा के करीब मकान है, जिनमें महिलाएं एवं अधिकांश सीनियर सिटीजन रहते हैं,जो शाम को तथा दिन में भी अपनी कॉलोनी में चहल कदमी करते हैं कॉलोनी में अक्सर चोर उचक्के घुस आते हैं और चोरी करते हैं, चेन स्नेचिंग का भी प्रयास करते हैं,जिससे हम लोग काफी भयभीत है हम लोग आपसे आग्रह करते हैं कि अपराधियों से बचाव के लिए तथा आम नागरिक की सुरक्षा की दृष्टिकोण उपरोक्त कॉलोनी के गेट के निकट पुलिस पिकेट तैनात करने की कृपा करें।
अतः आपसे निवेदन है कि हम लोगों की मांग को गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए सुरक्षा संबंधी कार्यवाही करने की कृपा करें।
दिनांक........
प्रार्थीगंण
मोबाइल नंबर- 97803 00006
0 टिप्पणियाँ