संजय विनायक जोशी भाजपा के हर कार्यकर्ता के दिल में हैं:कलीम भारती

अखिलभारतीय गौरक्षा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कलीम भारती ने कहा पार्टी  में संजय जोशी एक ऐसी ताकत है, जो हर कार्यकर्ता के दिलों में छिपी हुई हैं | संजय जोशी की पकड़ भारत के हर एक जिले व तहसील स्तर तक मजबूत हैं | हर जिले के कई कार्यकर्ताओं के नाम संजय जोशी जी को मुख जवानी याद है | 

कौनसा कार्यकर्ता किस काम को करने में सक्षम है, इसकी जानकारी भी उनके पास होती है | उन्हें हर एक कार्यकर्ता की रूचि का ज्ञान है, इसी वजह से संजय जोशी कार्यकर्त्ताओं को उसकी रूचि के अनुरूप कार्य बताते है, इसलिए कार्यकर्त्ताओं को काम करने में बिलकूल दिक्कत नहीं आती है | 
और कार्यकर्त्ता पूरी ताकत से कार्य को अंजाम तक पहुंचा देते है | यही वजह है कि आज भारत के किस हिस्से में क्या चल रहा है, उसकी खबर संजय जोशी जी के पास तुरंत पहुंच जाती है |
 और वे उन खबरों को भारतीय जनता पार्टी, संघ और सरकार में बैठे वरिष्ठजनों तक तुरंत पहुंचा देते हैं | आज पार्टी में जो भी महत्वपूर्ण निर्णय होते हैं, उसमें संजय जोशी का बहुत बड़ा योगदान रहता है | आज संजय जोशी जी पार्टी के किसी भी पद पर नहीं है, फिर भी हजारों कार्यकर्ता उनसे मिलने रोज आते हैं और उन्ही कार्यकर्ताओं के माध्यम से भाजपा की जमीनी स्तर पर  वास्तविकता क्या है? उन्हें अच्छे से पता हो जाती है | 

उस जानकारी से वे संघ को सीधे अवगत कराते हैं | संजय जोशी जी अनौपचारिक रूप से एक समन्वयक के दायित्व का निर्वहन कर रहे है, इसी वजह से वे संघ और भाजपा के बिच एक सेतु का काम करते हैं | आज संजय जोशी से जुड़े कई घनिष्ठ कार्यकर्ता सरकार में भी मौजूद है और संघ में भी मौजूद है | 

भाजापा की जमीनी स्तर पर परिस्थिति क्या है? जिसकी जानकारी वे समय समय पर संजय जोशी जी से लेकर उसे क्रियान्वित करने का काम करते हैं |

 संजय जोशी जी कभी मिडिया के सामने दिखाई नहीं देते, लेकिन हर राज्य में भाजपा की सरकार बनाने में उनका अहम योगदान रहता हैं | वे बिलकुल साधारण रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रचार प्रसार में हमेशा लगे रहते हैं | जिसकी जानकारी किसी भी विरोधी दलों को नहीं हो पाती |

 इस तरह संजय जोशी जी की कार्य शैली से भाजपा को अंदरूनी ताकत मिलती है | इसी वजह से आज भारतीय जनता पार्टी दिनोंदिन मजबूत होती जा रही है l जिस संगठन के पीछे संजय जोशी जैसी छुपी ताकत काम कर रही हो, उस संगठन को कोई कमजोर नहीं कर सकता | 

कलीम भारती राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ ने कहा  दिल से  संजय जोशी फिर से 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ