अहिरौली राजा में भव्य कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ सात दिवसीय श्रीराम महायज्ञ

अहिरौली राजा में भव्य कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ सात दिवसीय श्रीराम महायज्ञ 

 *1100 कन्याओं के साथ हजारों लोग कलश यात्रा में हुए सम्मलित* 

 *महायज्ञ के छठे दिन होगा श्रीराम जानकी और लक्ष्मण जी का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम।* 
 *कुशीनगर* 
जनपद के कसया तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत अहिरौली राजा स्थित शिव मंदिर से रविवार को धूमधाम से निकली कलश यात्रा के साथ ही सात दिवसीय श्रीराम महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। यज्ञ स्थल पर विधिविधान से पूजन करने के बाद 1100 कन्याएं सिर पर कलश लेकर जय श्रीराम के जयघोष के बीच यज्ञ स्थल से सतगुरही मंदिर स्थित छोटी गंडक नदी पर जल भर कर शिव मंदिर पहुंची। यहां यज्ञ आचार्य के नेतृत्व में पुनः पूजन हुआ और मंदिर परिसर में स्थित  यज्ञ मंडप में स्थापित किया गया ।  इस दौरान श्रीराम के जयघोष की गूंज होती रही।

सुबह से ही यज्ञ मंडप में क्षेत्र से भारी संख्या में कुंवारी कन्याएं और भक्तों का मंदिर परिसर में जुटना प्रारंभ हो गया था। यज्ञाचार्य पंडित ज्ञान प्रकाश मिश्र पंडित मनोज मिश्रा पंडित ओमप्रकाश तिवारी पंडित बिकास शुक्ला पंडित नित्यानंद पांडेय पंडित सागर शुक्ला पंडित विनायक शुक्ला    द्वारा मुख्य मुख्य यजमान अमरनाथ गुप्ता दिनेश जयसवाल,मनोज जायसवाल कृष्णा गुप्ता, स्वामी नाथ यजमान के द्वारा कलश की पूजन अर्चन विधि-विधान पूर्वक किया गया उसके बाद हाथी घोड़ा और गाजे बाजे के साथ  यज्ञ मंडप से चलकर जाखनी गोबरही गंगा छपरा फुर्सत पुर टेकुआटार कुरहवा सोहसा मठिया होते हुए सतगुरही मंदिर स्थित छोटी गंडक नदी पर आचार्य द्वारा बिधि विधान पूर्वक पूजा अर्चन करने के वाद कलशयात्रा पुनः फरीदपुर चेगौना भठही राजा डुमरी चुरामनछपरा होते हुए पुन यज्ञमंडप में आयी जहाँआचार्य द्वारा पूरे विधि-विधान पूर्वक पूजन किया गया उसके बाद यज्ञ मंडप में कलश की स्थापना हुई यज्ञ समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि 
सात दिन तक चलने वाले इस महायज्ञ में लोक कल्याण की प्रार्थना होगी। दिन में प्रवचन के साथ ही पूजन होगा। रात में रामलीला का पाठ बाहर से आई टीम करेगी। हर दिन यज्ञ स्थल पर भंडारा भी चलेगा। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष राजेश राव,पवन दुबे, जिलापंचायत सदस्य सतवंत यादव, पवन जायसवाल, उपेंद्र मिश्र, अशोक कुमार ,राजेंद्र ,अजय जायसवाल, दुर्गेश जयसवाल,दिनेश जयसवाल, राजेश जायसवाल,शिवम मद्धेशिया, चंचल गुप्ता पिंटू गुप्ता रामनरेश मिश्रा चन्दन बर्मा मुकेश गोंड ,संदीप गुप्ता ,राजाराम गुप्ता, मिटटू गुप्ता, दिनेश जयसवाल आदि मौजूद रहे

 *दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट।*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ