मुजफ्फरनगर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने भव्य चित्र प्रदर्शनी का फीता काटकर किया शुभारंभ।

मुजफ्फरनगर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने भव्य चित्र प्रदर्शनी का फीता काटकर किया शुभारंभ।                  
                  
मुजफ्फरनगर 17 सितंबर 2025 – सेवा पर्व के अवसर पर सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा जीआईसी ग्राउंड में चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया सेवा पर्व के अवसर पर सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा जीआईसी ग्राउंड में चित्र प्रदर्शनी का जनपदवासियों का भरपूर ध्यान आकर्षित किया है। चित्र प्रदर्शनी 17 सितंबर से प्रारंभ होकर 02 अक्तूबर तक लगी रहेगी। चित्र प्रदर्शनी का उद्देश्य आम नागरिकों को भारत सरकार एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना और उन्हें सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित करना है।
 भव्य चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन माननीय सदस्य विधान परिषद, (पूर्व मंत्री) उत्तर प्रदेश सरकार, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा भूपेंद्र सिंह चौधरी ने फीता काटकर शुभारंभ किया चित्र प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्र,उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, महिला सशक्तीकरण, स्टार्टअप एवं स्वरोजगार सहित शिक्षा से जुड़ी तमाम योजनाओं की विस्तृत जानकारी रोचक चित्रों के माध्यम से दी जा रही है।जनपद के जीआईसी ग्राउंड में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से सेवा पर्व चित्र प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र
17 सितंबर से 02 अक्तूबर तक आयोजित सेवा पर्व प्रदर्शनी में विकसित प्रदेश की झलक देख सकेंगे जनपदवासी।योजनाओं से संबंधित फोल्डर आमजन को किए गए वितरित ,सेल्फी प्वाइंट पर लोगों ने खूब ली सेल्फी।                  
अपर जिला सूचना अधिकारी ने बताया कि यह प्रदर्शनी 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक आयोजित होगी‌। 02 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती पर विशेष कार्यकम होंगे। इस विशेष प्रदर्शनी में अधिक से अधिक संख्या में विद्यार्थी, युवा, किसान, महिलाएं सभी आकर योजनाओं की जानकारी ले सकते है एवं विकसित उत्तर प्रदेश विजन डॉक्यूमेंट हेतु अपने सुझाव भी दे सकते है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल, महिला आयोग सदस्य सपना कश्यप ,पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव कुमार बालियांन, जिला अध्यक्ष भाजपा सुधीर सैनी, मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला, मीडिया प्रभारी भाजपा अर्चित मित्तल, जिला संयोजक भाजपा रक्षित नामदेव,
बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉक्टर राजीव कुमार, सहित जनप्रतिनिधि गण एवं मीडिया बंधु उपस्थित रहे,

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ