संवाददाता आलोक तिवारी
विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में बुधवार की सुबह बॉलीवुड अभिनेता शक्ति कपूर दर्शन करने के लिए वृंदावन पहुंचे। जहां उन्होंने मंदिर में माथा टेक कर आशीर्वाद लिया।मंदिर पहुंचने पर मंदिर सेवायत ऋतिक गोस्वामी ने उन्हें पारंपरिक तरीके से पूजा अर्चना कराई एवं स्वागत किया।
इस अवसर पर उन्हें माला, पटका, दुपट्टा और प्रसादी भेंट की गई। शक्ति कपूर ने श्रद्धा और भक्ति भाव से मंदिर की देहली पूजन भी किया। उन्होंने कहा कि वृंदावन की यह दिव्य भूमि सदैव उन्हें आध्यात्मिक शांति प्रदान करती है। अभिनेता ने भगवान बांके बिहारी से देश में सुख-समृद्धि और सभी के मंगल की कामना की। मंदिर परिसर में उनके आगमन की सूचना मिलते ही श्रद्धालु भी उन्हें देखने के लिए उमड़ पड़े।
शक्ति कपूर ने भक्तों से संवाद करते हुए कहा कि वह हर बार वृंदावन आकर स्वयं को धन्य महसूस करते हैं और आगे भी यहां आते रहेंगे। वही मंदिर सेवायत ऋतिक गोस्वामी ने बताया कि शक्ति कपूर आध्यात्मिक भक्ति भाव में डूबे हुए नजर आए और साथ ही उन्होंने देहली पूजन भी किया।
0 टिप्पणियाँ