आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान का शुभारंभ – भाजपा मथुरा महानगर द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान का शुभारंभ – भाजपा मथुरा महानगर द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित
संवाददाता आलोक तिवारी 
मथुरा ।भारतीय जनता पार्टी मथुरा महानगर द्वारा आज जुबली पार्क स्थित पुराने भाजपा कार्यालय में एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें आगामी तीन माह तक चलने वाले आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” की रूपरेखा एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।
प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष  हरिशंकर राजू यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने के लिए पूरे जिले में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इनमें महिला एवं युवा सम्मेलन, व्यापारी एवं प्रोफेशनल मीटिंग्स, कॉलेज सेमिनार, स्वदेशी मेले और पदयात्राएँ शामिल रहेंगी।
उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य है  हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी का संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाना, ताकि स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिले और भारत की अर्थव्यवस्था सशक्त बने। वहीं महापौर  विनोद अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि आत्मनिर्भर भारत का अर्थ केवल आर्थिक विकास नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक का स्वाभिमान और आत्मविश्वास है।
उन्होंने कहा यदि हम सभी अपने जीवन में स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को अपनाएँ, तो न केवल स्थानीय उद्योगों को बल मिलेगा, बल्कि हमारे शहर और देश दोनों की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। आत्मनिर्भर भारत का संकल्प वास्तव में आत्मगौरव और राष्ट्रनिर्माण का मार्ग है।महापौर ने नगर निगम के स्तर पर भी स्वदेशी वस्तुओं, स्थानीय उद्यमों और छोटे व्यवसायियों को प्रोत्साहन देने के संकल्प की घोषणा की।
महापौर  विनोद अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि आत्मनिर्भर भारत का अर्थ केवल आर्थिक विकास नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक का स्वाभिमान और आत्मविश्वास है।
उन्होंने कहा यदि हम सभी अपने जीवन में स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को अपनाएँ, तो न केवल स्थानीय उद्योगों को बल मिलेगा, बल्कि हमारे शहर और देश दोनों की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। आत्मनिर्भर भारत का संकल्प वास्तव में आत्मगौरव और राष्ट्रनिर्माण का मार्ग है।
महापौर ने नगर निगम के स्तर पर भी स्वदेशी वस्तुओं, स्थानीय उद्यमों और छोटे व्यवसायियों को प्रोत्साहन देने के संकल्प की घोषणा की। वहीं महानगर मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने बताया आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान 
भाजपा मथुरा महानगर द्वारा आगामी तीन महीनों में विधानसभा, मंडल और महिला-युवा सम्मेलन, स्ट्रीट वेंडर/कारीगर सम्मेलन, स्वदेशी मेला एवं रथ/पदयात्रा आयोजित होंगे जिनका उद्देश्य: स्थानीय उत्पाद बढ़ावा, महिला-युवा सशक्तिकरण, जनभागीदारी, और हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी संदेश फैलाना।

इस अवसर पर बृज क्षेत्र विधि प्रकोष्ठ संयोजक  रामकिशन पाठक बृज क्षेत्र व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक हेमंत खंदौली मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा प्रणय पाराशर नट्टू पंडित हाकिम सिंह टीटू मनोज आदि मौजूद थे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ