खेत में पहुंचा अजगर, धान काट रहे मजदूरों में भगदड़


 सीतापुर जनपद के गोंदलामऊ विकास खंड के सिधौली मिश्रिख रोड स्थित पुन्नापुर गांव के नजदीक एक खेत में अजगर आने से धान काट रहे मजदूरों में भगदड़ मच गई। सूचना पर डायल 112 व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। 
रविवार की सुबह किसान रामचंद्र के खेत में मजदूर धान की फसल को काटने गए थे। उसी दौरान मजदूरों को धान की फसल में आहट सुनाई दी। मजदूरों ने आगे जाकर देखा करीब आठ फिट लंबा अजगर नजर आने से उनके होश उड़ गए। रामचन्द्र ने पहले डॉयल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अजगर को पकड़ने से मना कर दिया। इसके बाद पत्रकार धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने वन विभाग को सूचना दी। करीब एक घंटे बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
देखते ही देखते आस-पास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लेकिन अजगर टस से मस नहीं हुआ। वन विभाग की टीम अजगर को पकड़ कर अपने साथ ले गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ