सांसद हेमा मालिनी ने पशु प्रजनन केंद्र का किया निरीक्षण

सांसद हेमा मालिनी ने पशु प्रजनन केंद्र का किया निरीक्षण

संवाददाता आलोक तिवारी 
 मथुरा सिविल लाइन स्थित पशु प्रजनन नियंत्रण केंद्र एवं श्वान ग्रह का आज सांसद हेमा मालिनी ने नगर आयुक्त जग प्रवेश के साथ निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान सांसद ने केंद्र में श्वानों की देखभाल भोजन की गुणवत्ता, नसबंदी के बाद रख-रखाव की प्रक्रिया, दवाइयों और टीकाकरण की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। 

उन्होंने वेटरनरी स्टाफ से संवाद कर नसबंदी, उपचार और टीकाकरण से जुड़ी तकनीकी जानकारी भी प्राप्त की सांसद ने केंद्र की साफ-सफाई, रख-रखाव और श्वानों की देखभाल व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया और नगर निगम द्वारा मानवीय एवं वैज्ञानिक पद्धतियों से पशु कल्याण और जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की निरीक्षण के अवसर पर नगर आयुक्त जग प्रवेश, अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार, डॉ. विकास पाठक (डीन, वेटरनरी कॉलेज), प्रोफेसर डॉ. संजय पुरोहित, वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. आर.सी. पांडे, एबीसी सेंटर के लिपिक श्री भगवान सिंह और वैक्सीनेशन टीम उपस्थित थी ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ