कुशीनगर विधायक पी.एन पाठक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात


 शिष्टाचार मुलाकात के दौरान विधायक ने कुशीनगर विधानसभा में अधुरे विकास कार्यों की सौंपी सूची, निस्तारण करने का भी किया अपील* 

 *कुशीनगर* 
लखनऊ स्थित 5 कालीदास मार्ग मुख्यमंत्री आवास पर बीते शुक्रवार को सपरिवार कुशीनगर विधायक पीएन पाठक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।

 इस दौरान विधायक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा भेट किया। कुशीनगर विधायक ने मुख्यमंत्री को ऐतिहासिक बजट के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र के विकास के मुद्दों  को उनके समक्ष रखा।जिस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए सभी मांगों को पूरा करने का भरोसा दिलाया। कुशीनगर विधायक ने कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन और सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व उत्तर प्रदेश का विकास हो रहा है।

प्रदेश में संचालित विकास एवं जन-कल्याणकारी योजनाओं से प्रदेश वासियों को लाभ हुआ है। गरीब, किसान, युवा, मातृशक्ति के साथ ही समाज के प्रत्येक वर्ग तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी, त्वरित एवं प्रभावी रूप से पहुंच रहा है।डबल इंजन सरकार की विकासपरक नीतियों से उत्तर प्रदेश समृद्धि, सुशासन और सर्वांगीण प्रगति के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है।विधायक श्री पाठक ने कहा कि कुशीनगर विधानसभा के विकास के लिए बहुत सारी योजनाओं को लेकर खाका खींचा गया है। धीरे-धीरे सभी योजनाएं मूर्त रूप की ओर अग्रसर है। कुशीनगर विधानसभा का सर्वांगीण विकास ही   हमारी प्राथमिकता है।

 *दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ