कुशीनगर विधायक ने शिव मंदिर निर्माण के लिए किया भूमि पूजन

छठ मईया के वेदी के समस्या के त्वरित निस्तारण के लिए पी.एन पाठक ने अधिकारियों को दिया निर्देश* 

 कुशीनगर
 कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र के गांव बतरौली में बीते शुक्रवार को कुशीनगर विधायक ने शिव मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया।  विधायक श्री पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन व अर्चन किया।

 उक्त गांव में आयोजित कथा में भी पी.एन पाठक ने कथा श्रवण किया और आरती की। कार्यक्रम के उपरांत विधायक के समक्ष सैकड़ों महिलाओं ने छठ वेदी के स्थान को लेकर समस्या बताया जिसपर तत्काल विधायक ने संबधित अधिकारी को छठ वेदी स्थान को पुनः स्थापित कराने के निर्देश दिया। 

जिस पर सारी महिलाएं और लोग प्रसन्न होकर जय श्री राम, हर हर महादेव के जयकारे लगाने लगे। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण से समाज के लोगों में धार्मिक भावना जागृत होती है। 

उन्होंने कहा कि भगवान शिव हमारे अराध्य हैं और पूरे विश्व में सनातन धर्म और संस्कृति को आत्मसात करने वाले लोग हैं। इस कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान धर्मेंद्र यादव, जवाहर मद्धेशिया, सुभाष, हरिनारायण गुप्ता, संजीव सिंह,संजीव दुबे,राज पाठक,प्रेमचंद्र समेत सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 *दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ