ईरान के सुप्रीम लीडर Ayatollah Ali Khamenei की शहादत के विरोध में बदायूँ के शिया मुस्लिम समुदाय की जानिब से सोमवार को एक **पुरअमन एहतेजाजी जुलूस (कैंडल मार्च)निकाला गया।
यह जुलूस **नमाज़-ए-मग़रिबैन के बाद** Imambara Muttaqeen (सय्यद बाड़ा, बदायूँ) से शुरू हुआ और क़ादरी गेट होते हुए Karbala Qazi Houz पर जाकर सम्पन्न हुआ।
जुलूस में बड़ी तादाद में मोमिनीन ने शिरकत की और कैंडल लेकर खामोशी के साथ अपना एहतेजाज दर्ज कराया। कार्यक्रम के समापन पर **अनवर आलम** एव ग़ुलाम अब्बास ने तकरीर करते हुए हालिया घटनाक्रम पर रोशनी डाली और समुदाय से अमन व सब्र बनाए रखने की अपील की।
जुलूस जाबिर ज़ैदी की कयादत में निकाला गया
स्थानीय प्रशासन की निगरानी में कार्यक्रम सकुशल सम्पन्न हुआ।
0 टिप्पणियाँ