बौद्ध अनुयायियों द्वारा मुख्य मंदिर परिसर से रामाभार स्तूप तक निकाला गया कैंडिल पीस मार्च

अंतरराष्ट्रीय बौद्ध कॉन्क्लेव को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त प्रेसवार्ता कर दी विस्तृत जानकारी

 कुशीनगर में 31 मार्च 2026 से 02 अप्रैल तक आयोजित होने वाले 3 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय बौद्ध कॉन्क्लेव कार्यक्रम के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के दृष्टिगत जिलाधिकारी  महेंद्र सिंह तंवर एवं पुलिस अधीक्षक  केशव कुमार द्वारा कुशीनगर स्थित पथिक निवास में संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता आयोजित की गई।
प्रेसवार्ता के दौरान जिलाधिकारी ने कॉन्क्लेव के अंतर्गत आयोजित होने वाले विभिन्न सत्रों, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों तथा आगंतुकों की व्यवस्थाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में देश-विदेश से आने वाले बौद्ध अनुयायियों एवं अतिथियों के स्वागत, आवास, यातायात, स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे कार्यक्रम गरिमामय एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी देते हुए बताया कि प्रमुख स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, यातायात प्रबंधन, सीसीटीवी निगरानी एवं सुरक्षा के बहुस्तरीय इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को रोकने हेतु विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

प्रेसवार्ता के उपरांत बौद्ध अनुयायियों द्वारा शांति एवं विश्व बंधुत्व का संदेश देते हुए मुख्य मंदिर परिसर से रामाभार स्तूप तक शांति रैली एवं कैंडिल पीस मार्च का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की।

 *दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ