झांसी का बेटा अंतरराष्ट्रीय मंच पर: मोहम्मद आमिल खान बने स्टेट हज इंस्पेक्टर 2026

*झांसी का बेटा अंतरराष्ट्रीय मंच पर: मोहम्मद आमिल खान बने स्टेट हज इंस्पेक्टर 2026*

*हज-2026 में झांसी की चमक: आमिल खान संभालेंगे मक्का-मदीना में भारतीय हाजियों की जिम्मेदारी*

*गर्व का पल: झांसी से चुने गए आमिल खान, सऊदी अरब में करेंगे देश का प्रतिनिधित्व*

झांसी ! जनपद के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि हज-2026 के लिए भारत सरकार के अधीन हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा झांसी के प्रतिनिधि मोहम्मद आमिल खान का चयन स्टेट हज इंस्पेक्टर के रूप में किया गया है। वह पूर्व बाल कल्याण समिति सदस्य एवं मजिस्ट्रेट मोहम्मद आबिद खान के पुत्र हैं
स्टेट हज इंस्पेक्टर का पद बेहद महत्वपूर्ण और जिम्मेदारीपूर्ण होता है। इस पद पर नियुक्त अधिकारी सऊदी अरब के पवित्र शहर मक्का और मदीना में भारतीय हाजियों की सुविधाओं जैसे आवास, खान-पान, स्वास्थ्य सेवाएं और अन्य व्यवस्थाओं—की निगरानी करते हैं। साथ ही हाजियों को मार्गदर्शन देने, समस्याओं का त्वरित समाधान करने और भारतीय प्रशासन तथा स्थानीय प्राधिकरणों के बीच समन्वय स्थापित करने में अहम भूमिका निभाते हैं
यह पद न केवल सेवा का अवसर है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का गौरव भी प्रदान करता है। झांसी जैसे शहर से चयनित होकर मोहम्मद आमिल खान का यह मुकाम हासिल करना पूरे जनपद के लिए सम्मान की बात है और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है
आज झांसी से मोहम्मद आमिल खान को हज ड्यूटी के लिए ससम्मान रवाना किया गया। इस दौरान मौजूद लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की

इस अवसर पर मो. खालिद, शकील खान, सलीम शाह, जब्बर खान, अब्दुल सईद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी को विश्वास है कि आमिल खान अपनी निष्ठा और सेवा भाव से देश और जनपद का नाम रोशन करेंगे।

रिपोर्ट राशिद पठान 
6394131221

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ