*झांसी में 100 करोड़ सट्टा सिंडिकेट पर बड़ा एक्शन—मुख्य आरोपी आशीष उपाध्याय गिरफ्तार*
*BJP कनेक्शन वाले सट्टा किंग पर शिकंजा—रात में दबिश, पुलिस की बड़ी कार्रवाई*
झांसी! जनपद झांसी पुलिस ने अवैध सट्टा संचालन के बड़े सिंडिकेट पर कार्रवाई करते हुए एक अहम सदस्य व मुख्य आरोपी आशीष उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पुलिस इस 100 करोड़ रुपये के सट्टा नेटवर्क के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
बताया जा रहा है कि आरोपी का संबंध एक बड़े राजनीतिक दल के नेता से भी जुड़ा हुआ है, जिससे मामला और चर्चा में आ गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी द्वारा सट्टे के माध्यम से अवैध संपत्ति अर्जित की गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में यह कार्रवाई देर रात की गई। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है
इस मामले में सिंडिकेट के अन्य आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
0 टिप्पणियाँ