*झाँसी पुलिस का बड़ा एक्शन: IPL सट्टा गैंग का भंडाफोड़ 2 आरोपी गिरफ्तार*
*ऑनलाइन सट्टे पर करारा प्रहार: 2.80 लाख कैश मोबाइल व लाखों की चिप्स बरामद*
झाँसी! अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रेमनगर पुलिस ने IPL मैच में ऑनलाइन सट्टा खेलने व खिलाने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 लाख 80 हजार रुपये नकद और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनमें सट्टा संचालन से जुड़ी वेबसाइट सक्रिय पाई गई
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान राहुल गौतम (32 वर्ष) निवासी नैनागढ़ नगरा और जयपाल राजपूत (33 वर्ष) निवासी थाना रक्सा क्षेत्र के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों के मोबाइल में ऑनलाइन सट्टा प्लेटफॉर्म पर IPL मैच के दौरान ट्रांजेक्शन चल रहे थे, साथ ही उनके वॉलेट में करीब 44.66 लाख रुपये के चिप्स/कॉइन्स भी मौजूद थे
यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक सिंह, पुलिस महानिरीक्षक झाँसी परिक्षेत्र आकाश कुलहरि और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।
0 टिप्पणियाँ