भारत माता के जयकारों के बीच स्वतंत्रता सेनानी सत्यदेव तिवारी को गार्ड ऑफ ऑनर, झाँसी प्रशासन और जनसैलाब ने दी श्रद्धांजलि
राजकीय सम्मान के साथ स्वतंत्रता सेनानी सत्यदेव तिवारी को अंतिम विदाई
बंगरा/झाँसी! स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सत्यदेव तिवारी का 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने झाँसी के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। रविवार को उन्हें पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई
झाँसी जिले के पूंछ क्षेत्र के बाबई गांव निवासी सत्यदेव तिवारी स्वतंत्रता संग्राम में अपनी सक्रिय भूमिका के लिए जाने जाते थे। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और भारत माता के जयकारों के बीच उन्हें नम आंखों से विदाई दी गई
अंतिम संस्कार के दौरान प्रशासन की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी गौरांग राठी, एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति तथा गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने तिरंगे में लिपटे पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी
सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में पूरे सम्मान और प्रशासनिक व्यवस्था के बीच अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। क्षेत्रवासियों ने सत्यदेव तिवारी को स्वतंत्रता संग्राम का प्रेरणास्रोत बताते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
0 टिप्पणियाँ