*अंबिका श्रीवास्तव की पहल—भीषण गर्मी में जनता को राहत, नगरा प्रभाग में शुरू हुआ प्याऊ*
*जनसेवा का मिशन: डिवीजन वार्डन अंबिका श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्याऊ उद्घाटन, प्रदीप शर्मा रहे मुख्य अतिथि*
झांसी! भीषण गर्मी के बीच जनसेवा की एक सराहनीय पहल करते हुए नगरा प्रभाग नागरिक सुरक्षा के नेतृत्व में आज एक प्याऊ का भव्य शुभारंभ किया गया। इस आयोजन का नेतृत्व डिवीजन वार्डन अंबिका प्रसाद श्रीवास्तव ने किया, जबकि चौकी इंचार्ज प्रदीप शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम में वार्डन मनीष गुप्ता, राजेंद्र सिंह, भूपेंद्र पाल खत्री प्रगति शर्मा, नकुल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उद्घाटन के बाद सभी ने इस पहल की जमकर सराहना करते हुए कहा कि भीषण गर्मी में राहगीरों को ठंडा पानी उपलब्ध कराना सच्ची जनसेवा है।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और जरूरतमंदों के लिए बड़ी राहत साबित होते हैं। नगरा प्रभाग की यह पहल मानवता और सेवा भावना का मजबूत उदाहरण बनकर सामने आई है।
रिपोर्ट राशिद पठान
6394131221
0 टिप्पणियाँ