राइज़ झांसी इन्क्यूबेशन सेंटर के तीसरे तल पर आज RAMP Program के अंतर्गत “नेटवर्किंग हाई टी” कार्यक्रम का आयोजन किया गया

राइज़ झांसी इन्क्यूबेशन सेंटर के तीसरे तल पर आज RAMP Program के अंतर्गत “नेटवर्किंग हाई टी” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में विभिन्न मीडिया हाउसेस एवं इंफ्लुएंसर्स — अरवाज़, अश्वनी, निशांत,देवांश एवं रविका को आमंत्रित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन समीक्षा गोस्वामी द्वारा किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने RAMP अर्थात राइज़ एक्सेलरेटर मेवरिक प्रोग्राम के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि यह एक प्रीमियम एक्सेलरेटर प्रोग्राम है, जिसका उद्देश्य भारत के उभरते हुए स्टार्टअप फाउंडर्स को सही दिशा, मेंटरशिप, मार्केट एक्सपोज़र एवं स्केलेबिलिटी के लिए तैयार करना है।

उन्होंने बताया कि RAMP का आधिकारिक शुभारंभ 16 जनवरी को माननीय Divisional Commissioner एवं Municipal Commissioner की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया था। यह कार्यक्रम केवल एक एक्सेलरेटर पहल नहीं, बल्कि झांसी के स्टार्टअप इकोसिस्टम के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। इस पहल को सफल बनाने में अमित सिंह एवं सी. के. तिवारीकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

उन्होंने आगे बताया कि RAMP केवल थ्योरी आधारित सीख तक सीमित नहीं है, बल्कि यह फाउंडर्स को वास्तविक बाज़ार की चुनौतियों, कस्टमर अंडरस्टैंडिंग, ब्रांडिंग, इन्वेस्टर पिचिंग, डिजिटल टूल्स, लीडरशिप एवं एग्जीक्यूशन डिसिप्लिन जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर कार्य करने का अवसर देता है। वर्तमान में RAMP Summer 2026 बैच में 13 स्टार्टअप फाउंडर्स शामिल हैं, जो अपने अभिनव विचारों के माध्यम से समस्याओं को अवसरों में बदलने की दिशा में कार्य कर रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान स्टार्टअप्स, मीडिया हाउसेस एवं इंफ्लुएंसर्स के बीच स्टार्टअप इकोसिस्टम, नेटवर्किंग, उद्यमिता, निवेश अवसरों एवं डिजिटल ग्रोथ जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

इस अवसर पर RAMP से जुड़े स्टार्टअप्स — लेमन हाउस, एजुट्रैक, हॉस्टल्स नियर मी, एकैडमा , डॉक्सो मेडिटेक प्राइवेट लिमिटेड, करियर पिलर, कैट फॉरएवर, इलेक्ट्रॉनिक्स लाइब्रेरी , सुरक्षा कवच, अवेल डिजिटल एम्पायर एवं हैप्पी पॉट उपस्थित रहे।

साथ ही राइज़ झांसी इन्क्यूबेशन सेंटर की टीम से समीक्षा गोस्वामी – लीगल मैनेजर, तिश्या अग्रवाल – एचआर मैनेजर, टीना टोंडन – स्टार्टअप कंसल्टेंट, अंकेश – आईटी मैनेजर एवं प्रांजल चतुर्वेदी- इन्क्यूबेशन मैनेजर भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ