16 जून 2026 प्रतापगढ़़। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा 17 एवं 18 जून को दो दिवसीय भ्रमण पर प्रतापगढ़ आएंगी। अपने प्रवास के दौरान वह महिला एवं बाल कल्याण से जुड़े कार्यक्रमों में सहभागिता करने के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं, जनसुनवाई व्यवस्था और कारागार की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 17 जून को पूर्वान्ह 10 बजे वह रानीगंज गेस्ट हाउस पहुंचेंगी। इसके उपरांत पूर्वान्ह 10.45 बजे गौरा हॉस्पिटल का निरीक्षण करेंगी। इसके बाद पूर्वान्ह 11.45 बजे गौरा ब्लॉक में आयोजित जनसुनवाई एवं चौपाल कार्यक्रम में शामिल होकर क्षेत्रीय महिलाओं और आमजन की समस्याएं सुनेंगी तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगी। दिन के कार्यक्रमों के उपरांत वह अपरान्ह 3.45 बजे प्रतापगढ़ गेस्ट हाउस लौटेंगी और रात्रि विश्राम करेंगी।भ्रमण के दूसरे दिन 18 जून को महिला आयोग सदस्य पूर्वान्ह 11 बजे महिला मेडिकल कॉलेज में आयोजित कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर नवजात बालिकाओं के सम्मान और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे अभियानों को बढ़ावा देने का संदेश देंगी। इसके बाद दोपहर 12 बजे जिला कारागार का निरीक्षण करेंगी। निरीक्षण एवं समीक्षा कार्यक्रमों के पश्चात वह दोपहर 1.15 बजे गेस्ट हाउस पहुंचेंगी और वहां से कौशांबी के लिए प्रस्थान करेंगी।
0 टिप्पणियाँ