प्रतापगढ़। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ‘एक पेड़ मां के नाम’’ थीम के तहत स्वामी करपात्री जी महाराज जैव विविधता उद्यान चिलबिला में भव्य पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, प्रकृति मित्रों तथा वन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने सहभागिता करते हुए

पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण का संदेश दिया। प्रभागीय निदेशक आशुतोष गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विधायक सदर राजेन्द्र कुमार मौर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राममोहन मीना, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार, एलायंस क्लब के अध्यक्ष रोशन लाल उमर वैश्य, पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रान्तिकारी, शक्ति एक पहल फाउंडेशन की अध्यक्ष दीपिका सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता आलोक शुक्ला सहित व्यापार मंडल के समस्त पदाधिकारी व अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के प्रारम्भ में अतिथियों का पौधे भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सभी अतिथियों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया तथा हस्ताक्षर अभियान में भाग लेकर आमजन को प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं जैव विविधता संवर्धन विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। प्रतियोगिता में अंश मिश्रा ने प्रथम, नैन्सी ने द्वितीय, पलक ने तृतीय तथा आशुतोष वर्मा ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिले में वृक्षारोपण, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रकृति मित्रों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी प्रशंसा प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे शिवम यादव द्वारा पर्यावरण एवं जल संरक्षण विषयक गतिविधियों का सफल आयोजन कराया गया।

इस अवसर पर आयोजित जनजागरूकता रैली को संबोधित करते हुए जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण, जल संरक्षण और जैव विविधता संवर्धन जैसे प्रयासों को जनसहभागिता से और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। साथ ही लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की गई। कार्यक्रम में वन क्षेत्राधिकारी सदर बृजेन्द्र प्रताप सिंह, वन क्षेत्राधिकारी रानीगंज अनूप कनौजिया सहित वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. गौरीशंकर ने किया। अंत में सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया।
0 टिप्पणियाँ