फिरोजपुर मंडल के स्टेशनों पर ‘रेल वन ऐप’ से डिजिटल टिकटिंग के लिए यात्रियों को किया गया जागरूक :

लुधियाना/फिरोजपुर, 29 जुलाई (कुलदीप दुगरी) - रेल यात्रियों को डिजिटल टिकटिंग के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से फिरोजपुर मंडल के अमृतसर और जालंधर सिटी रेलवे स्टेशनों पर ‘रेल वन ऐप’ के माध्यम से टिकट खरीदने को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक बसंत कुमार के निर्देशन में आयोजित इस अभियान के दौरान 100 से अधिक यात्रियों के मोबाइल फोन में ‘रेल वन ऐप’ इंस्टॉल कराया गया।

अधिकारियों ने बताया कि ऐप के माध्यम से अनारक्षित टिकट खरीदने पर 3 प्रतिशत की छूट मिलती है, टिकट काउंटर की लंबी कतारों से राहत मिलती है तथा सभी लेन-देन ऑनलाइन होने से खुले पैसों की समस्या भी नहीं रहती। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक बसंत कुमार ने कहा कि डिजिटल सेवाओं के विस्तार के माध्यम से यात्रियों को अधिक सरल, सुविधाजनक और पर्यावरण-अनुकूल यात्रा अनुभव उपलब्ध कराना मंडल की प्राथमिकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ