भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के लखनऊ आगमन पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया भव्य स्वागत*
*लखनऊ*
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट, लखनऊ पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी के लखनऊ आगमन पर उनका *आत्मीय एवं भव्य स्वागत* किया। इस अवसर पर पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे और राष्ट्रीय अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया।
एयरपोर्ट पर कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल नंदी ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष को पुष्प गुच्छ व बुके देकर स्वागत किया। यहाँ पर कुशीनगर विधायक पीएन पाठक सहित अन्य कई जनप्रतिनिधियों ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया।
स्वागत उपरांत उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी से सौहार्दपूर्ण भेंट एवं वार्ता की। इस दौरान संगठनात्मक विषयों, प्रदेश में चल रहे जनसंपर्क अभियानों तथा आगामी कार्यक्रमों पर भी चर्चा हुई। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
*दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट*
0 टिप्पणियाँ