राज्य तकमील-उत-तिब कॉलेज एंड हॉस्पिटल, लखनऊ में दो वर्षीय सहयोगात्मक अनुसंधान परियोजना के प्रस्तुतीकरण के अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन

लखनऊ 8 सितंबर  स्टेट तकमिलुतिब कॉलेज ऐंड हॉस्पिटल्स लखनऊ व नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसिटकल बी एजुकेशन ऐंड रिसर्च के संयुक्त तत्वावधान में  परियोजना शीर्षक “माजून ज़बीब यूनानी फॉर्मूलेशन के नैनो-फॉर्मूलेशन के अध्ययन, डिजाइन और विकास तथा इसके न्यूरोप्रोटेक्टिव प्रभाव का एक अवलोकनात्मक अध्ययन” पर संगोष्ठी कालेज  के अब्दुल अज़ीज़ हाल में आयोजित की गई 
यह परियोजना स्टेट तकमील-उत-तिब कॉलेज एंड हॉस्पिटल (STTC), लखनऊ तथा NIPER, रायबरेली के बीच संयुक्त रूप से संचालित की गई।
संगोष्ठी की अध्यक्षता कालेज के प्रधानाचार्य प्रो अब्दुल कवि ने की विशिष्ठ अतिथि के रुप में मौलाना आज़ाद मेमोरियल अकादमी के महासचिव डॉ अब्दुल कुद्दूस हाशमी  थे 

संगोष्ठी का आयोजन परियोजना की प्रमुख अन्वेषक डॉ. शगुफ्ता परवीन, रीडर, विभाग इल्म-उस-सैदला, स्टेट तकमिलुतिब कॉलेज ऐंड हॉस्पिटल्स लखनऊ द्वारा किया गया। उन्होंने परियोजना के उद्देश्यों, लक्ष्यों और इसके भविष्य के परिणामों पर एक विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किया। इसके बाद परियोजना के सह-अन्वेषक डॉ. राहुल शुक्ला, सहायक प्रोफेसर, फार्मास्यूटिक्स विभाग, NIPER रायबरेली ने नैनो-फॉर्मूलेशन के डिजाइन और निर्माण के विषय पर व्याख्यान दिया।

परियोजना से संबंधित लगभग 150 पृष्ठों की एक विस्तृत मोनोग्राफ का भी विमोचन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) अब्दुल क़वी, प्रो. (डॉ.) अब्दुल हकीम, डॉ अब्दुल कुद्दूस हाशमी, परियोजना की प्रमुख एवं सह-प्रमुख अन्वेषक तथा डॉ. रेवती रमन उज्ज्वल ने अपने विचार व्यक्त किए। संगोष्ठी में एसटीटीसी कॉलेज के शिक्षक और स्नातकोत्तर शोधार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इस अभिनव अनुसंधान परियोजना के माध्यम से पारंपरिक यूनानी औषधि के एक नए डोज़ेज फॉर्म को नैनो टेक्नोलॉजी के माध्यम से विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई है। यह पारंपरिक चिकित्सा पद्धति के आधुनिकीकरण और उसके वैज्ञानिक विकास की दिशा में एक नई और उत्साहजनक यात्रा की शुरुआत है।

यूनानी औषधियों के मानकीकरण और गुणवत्ता नियंत्रण के क्षेत्र में इस परियोजना से संबंधित दो अंतरराष्ट्रीय शोध पत्र भी प्रकाशित हो चुके हैं। इनमें एक शोध पत्र Microchemical Journal (Elsevier) तथा दूसरा Neuroscience (Elsevier) में प्रकाशित हुआ है।
अब्दुल कुद्दूस हाशमी 
सदस्य 
इथिक्स कमेटी 
स्टेट तकमिलुतिब कॉलेज ऐंड हॉस्पिटल्स लखनऊ

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ