*सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर निभानी होगी अपनी भूमिका: मनीष जायसवाल*
*कुशीनगर* ।
जनपद के कसया नगर में स्थित होटल ओम रेजीडेन्सी में बीते रविवार को जायसवाल क्लब उत्तर प्रदेश के प्रदेश कार्यकारणी एवं पूर्वांचल के समस्त मंडलों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुआ। इस बैठक में सामाजिक, शैक्षणिक और राजनैतिक भागीदारी पर जोर दिया गया।
आयोजित बैठक का शुभारंभ भगवान सहस्त्र अर्जुन के चित्र पर पुष्प अर्पित और दीप जलाकर किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जयसवाल ने सांगठनिक मजबूती पर बल देते हुए आह्वान किया कि आगे बढ़ने के लिए सामाजिक रूप से हों मजबूत।
सामाजिक एकता का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि पडरौना विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि सामाजिक कार्यों में बढ़कर आगे आएं। पाने के लिए त्याग करना होगा। हमने अपने बच्चों को शिक्षा, व्यवसाय, प्रतिष्ठा के क्षेत्र में आगे बढा दिया। अब समाज की सेवा में आगे आएं। राष्ट्रीय सचिव हृदय नारायण जायसवाल, प्रदेश महासचिव केशव सिंह शिव हरे, बीनू जयसवाल प्रदेश महासचिव महिला क्लब, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय जायसवाल ने अपने विचार रखे।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नंदलाल जायसवाल ने नए पदाधिकारियों की घोषणा की। जिनमें प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद जायसवाल को पूर्वांचल प्रभारी, मनोज जयसवाल को सह प्रभारी, सत्यप्रकाश जायसवाल को जिलाध्यक्ष कुशीनगर, विजेंद्र जायसवाल महा सचिव, श्रीमती रेनू जायसवाल जिलाध्यक्ष महिला क्लब कुशीनगर बनाई गईं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष कुशीनगर ओमप्रकाश जयसवाल ने पदाधिकारियों संग अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर स्वागत कर सम्मानित किया और विकसित भारत के संकल्प की परिकल्पना को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। संचालन प्रदेश सचिव विनोद जायसवाल ने किया। इस दौरान प्रदेश कोषाध्यक्ष महेंद्र जायसवाल, प्रदेश मंत्री राजन जायसवाल, सीमा जायसवाल, सुबोध जायसवाल, देवरिया जिलाध्यक्ष जेपी जायसवाल, डॉ शुभलाल, सुनील जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, पवन जायसवाल, रमेश जायसवाल, हेमंत जायसवाल, अवधेश जायसवाल, पशुपति नाथ जायसवाल, संतोष, सुग्रीव, राम चंद्र, गोपीनाथ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
*दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट*
0 टिप्पणियाँ