(शादाब हुसैन )दिनांक 26.09.2020 को पुलिस अधीक्षक बहराइच, डॉ0विपिन कुमार मिश्र के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अशोक कुमार के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी नानपारा श्री जंगबहादुर यादव व प्रभारी निरीक्षक नानपारा श्री देवेन्द्र श्रीवास्तव व टीम द्वारा कस्बा नानपारा में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था, उ0नि0 अनुज त्रिपाठी व टीम को जरिये मुखबिर खास सूचना प्राप्त हुआ कि मु0अ0सं0 519/20 धारा 41/411/413/414/419/420/467/468/471 भादवि थाना को0नानपारा में वांछित तथा *10000 का पुरस्कार घोषित व थानें का टॉप -10 अपराधी* इरफान पुत्र मुस्ताक अली निवासी जगन्नाथपुर थाना को0नानपारा जनपद बहराइच अपने साथियों के साथ चोरी की मोटर साइकिलो को बेचने के लिए जगन्नाथपुर के रास्तो से नेपाल की तरफ जाने वाला है । उक्त सूचना पर टीम द्वारा जगन्नाथपुर गांव के पहले नहर के किनारे पक्की सड़क पर पहुंचकर नानपारा की तरफ से आने वाली सभी मोटरसाइकिल की सघन चेकिंग प्रारम्भ किया गया । थोड़ी देर बाद ही नानपारा की तरफ से आ रहे चार मोटर साइकिलो से चार व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये पुलिस द्वारा सभी को रोककर उनसे पूछताछ व गाड़ियों के प्रपत्र चेक किये गये तो सभी फर्जी पाये गये ।
कड़ाई से पूछताछ करने पर चारों अभियुक्तो ने बताया कि हम लोग विभिन्न जनपदो से मोटरसाइकिल चुराकर लाते है उनके नम्बरो व कागजो में हेराफेरी करके रिजवान व बाबाखान से फर्जी व कूटरचित असली के जैसा नकली रजिस्ट्रेशन प्रपत्र (RC) बनवाकर उसको नेपाल राष्ट्र व अन्य जगह उचे दामो पर बेच देते हैं तथा अर्जित लाभ को आपस में बाट लेते है । बराबर का हिस्सा रिजवान व बाबाखान को भी देते है । कुछ और गाड़िया इरफान के घर में छुपाकर रखे है, इन मोटर साइकिलो को बेचने के बाद ग्राहक तैयार कर उनको भी मौका देखकर बेच देते ।
पकड़े गये अभियुक्तों के निशादेही पर इरफान उर्फ गुफरान पुत्र मुस्ताक अली निवासी जगन्नाथपुर थाना को0नानपारा उपरोक्त के घर पहुच कर इरफान के पक्के घर के बड़ी कोठरी में रखा चोरी की 06 अदद मोटर साइकिल बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबन्ध में थाना को0नानपारा में अभियोग संख्या 570/2020 धारा 41/411/413/414/419/420/467/468/471 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तो को माननीय न्यायालय रवाना किया गया है ।
*गिरफ्तार अभियुक्तो का नाम पताः-*
1. इरफान उर्फ गुफरान पुत्र मुस्ताक अली नि0 जगन्नाथपुर थाना को0नानपारा जनपद बहराइच
2. मुजीब पुत्र वकील अहमद निवासी शिवपुर रोड नानपारा देहाती, थाना को0नानपारा बहराइच
3. यासिन अली उर्फ मिस्टर खान पुत्र मो0 जकी निवासी आमा पोखर थाना रूपईडीहा बहराइच
4. प्रवीन पुत्र राजाराम निवासी देवदत्तपुर थाना खैरीघाट बहराइच

0 टिप्पणियाँ