कुशीनगर।। महामानव प.दीनदयाल उपाध्याय ने दुनिया को एकात्म मानववाद व अंत्योदय का सिद्धांत दिया। उन सिद्धान्तों पर चलकर भाजपा की केंद्र व प्रदेश की सरकार देश के निर्धन, गरीब, वंचित समाज के लोगों की सेवा कर उनका जीवन स्तर ऊंचा उठाने का कार्य कर रही है। कार्यकर्ताओं को पण्डित जी के दिखाए रास्तों पर और मजबूती के साथ अंतिम व्यक्ति के लिए कार्य करने की जरूरत है।
उक्त बात कुशीनगर के विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने शुक्रवार को दीनदयाल जयंती के अवसर पर मल्लूडीह में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कही।उन्होंने कहा कि पण्डित जी समाज के अंतिम व्यक्ति के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।
तत्कालीन कुछ लोगों को उनसे भय पैदा हो गया था। भयभीत लोगों ने उनकी हत्या करा दी, पर उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं और आगे भी रहेंगे। विधायक ने कहा कि पण्डित जी की प्रतिभा लेखक, साहित्यकार, विचारक व पत्रकार के रूप में प्रकट हुई।उनकी राजनीतिक प्रतिभा भारत की एकता के अधिष्ठान पर अखिल भारतीय आंदोलनकर्ता के रूप में दिखती है।
कश्मीर में सत्याग्रह, गोवा मुक्ति आंदोलन व बेरुबाड़ी स्थानांतरण के खिलाफ जनजागरण इसके उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि पण्डित जी एक विलक्षण प्रतिभा के महापुरुष थे।
उनके जाने के बाद लोगों ने उन्हें समझा जाना। उनके विचारों आदर्शों व सिद्धान्तों के सहारे देश सिर्फ दरिद्रनारायण की सेवा के मामले में ही नही बल्कि सीमाओं की सुरक्षा, लोगों के समेकित विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, सुरक्षा के क्षेत्र में तेजी से उपलब्धियां हासिल कर रहा है।
कार्यक्रम को नन्दू वर्मा, वीरेंद्र मिश्रा, धर्मेंद्र यादव, विनोद गुप्ता, शैलेन्द्र सिंह आदि ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर सन्तोष गुप्ता, संजय गुप्ता, चन्दन राजभर, सन्तोष वर्मा, सुरेंद्र, विनय, तूफानी नीरज आदि उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ