हाथरस मे न्यायाधीश मृदुला कुमार के निर्देशानुसार दिनांक 13/08 2022 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन


हाथरस मे न्यायाधीश मृदुला कुमार के निर्देशानुसार दिनांक 13/08 2022 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

जनपद न्यायाधीश मृदुला कुमार के निर्देशानुसार दिनांक 13.08.2022 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हाथरस के तत्वाधान में किया जायेगा। जिसमें अधिक से अधिक वादों के निस्तारण हेतु अपर जनपद न्यायाधीश, नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत अजय कुमार-प्रथम, की अध्यक्षता में एक बैठक दोपहर 1.30 बजे से प्रशासनिक अधिकारीगण एवं बैंकों के शाखा प्रबन्धक के साथ सम्पन्न हुई, जिसमें सिविल जज(व.प्र.)/प्रभारी सचिव मुन्ना लाल प्रशासन की ओर से अपर जिलाधिकारी, हाथरस, बसन्त अग्रवाल, उप जिलाधिकारी, हाथरस, राज कुमार यादव, उप जिलाधिकारी, सिकन्द्राराऊ अंकुर वर्मा, तहसीलदार, हाथरस, नीरज वाष्र्णेय, तहसीलदार सिकन्द्राराऊ सुशील कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी सरिता सिंह, सहायक आयुक्त स्टाम्प रामऔतार, यातायात पुलिस की ओर से उ.नि. अखिलेश एवं बैंक की ओर से एल.डी.एम. दिलीप सिंह कपूर व अन्य बैंक के प्रबन्धक उपस्थित रहें। अपर जनपद न्यायाधीश, नोडल अधिकारी अजय कुमार-प्रथम द्वारा उपस्थित सभी प्रशासनिक अधिकारीगण एवं बैंक अधिकारीगण से राष्ट्रीय लोक अदालत दिनाॅंक 13.08.2022 में राजस्व, स्टाम्प व फौजदारी व अन्य मामलों एवं बैंकों के मामलों को अधिक से अधिक निस्तारण करने के सम्बन्ध में दिशा-निर्देश दिये गये। उन्होंने सभी प्रशासनिक अधिकारीगण से यह भी अपेक्षा की गयी है कि पक्षकारों को सुलह-समझौता के आधार पर वादों को निस्तारण कराने के सम्बन्ध में उत्प्रेरित करें। 

सिविल जज(व.प्र.)/प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हाथरस मुन्नालाल ने बैठक में उपस्थित सभी प्रशासनिक अधिकारीगण से राष्ट्रीय लोक अदालत में अपना पूर्ण सहयोग करने एवं अधिवक्तागण से सामजस्य स्थापित करते हुये अधिकाधिक वादों के निस्तारण के सम्बन्ध में सभी आवश्यक कार्यवाही किये जाने की अपेक्षा की गई। उन्होंने अपर जिलाधिकारी/नोडल अधिकारी प्रशासन से अपेक्षा की कि वह अपने स्तर से समस्त प्रशासनिक अधिकारीगण को निर्देशित करें कि इस राष्ट्रीय आयोजन को सफल बनाने में अथक प्रयास करें।          

        ( मुन्ना लाल)

सिविल जज(व.प्र.)/प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,

      हाथरस।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ