भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा कुशीनगर ने कार्यक्रम आयोजित कर देश के 15 वें राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को दिया बधाई और एक दूसरे को खिलाई मिठाई

 


भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा कुशीनगर ने कार्यक्रम आयोजित कर देश के 15 वें राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को दिया बधाई और एक दूसरे को खिलाई मिठाई        

   कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के तत्वावधान में नगर के राम जानकी मठ मन्दिर परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर भाजपाइयों ने नव निर्वाचित राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू को शुभकामनाएं दीं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आभार ज्ञापित किया।तथा एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।


कार्यक्रम संयोजक व मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राधेश्याम गोंड़ ने बतौर मुख्य वक्ता कहा कि आदिवासी समाज देश में बड़ी आबादी है। आदि काल से रहने वाला जो अपनी धर्म, संस्कृति को नहीं बदला और अपनी अस्मिता, राष्ट्रीयता को बचाये रखा। भारतीय जनता पार्टी और लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आदिवासी समाज को सम्मान दिया और सादगी, ममता, संघर्ष की प्रतिमूर्ति बहन द्रोपती मुर्मू आज देश की महामहिम बनी है। उनको तहेदिल से शुभकामनाएं। 

अमित कुमार पाण्डेय ने कहा कि भाजपा सनातन धर्मी पार्टी है और धर्म की राजनीति नहीं करती है। मोदी जी ने अल्पसंख्यक, दलित सबको सम्मान दिया है। मण्डल अध्यक्ष अनिल प्रताप राव ने कहा कि जीवन की कठिनाइयों को 60 के दशक से 97 तक तय किया। भाजपा ने उनको सम्मान दिया और आज शीर्ष पर हैं। संतोष कुमार सिंह ने कहा कि नव निर्वाचित राष्ट्रपति के शपथ लेते देश में नए युग की शुतुआत हो गयी है।

राकेश जायसवाल ने कहा कि मुर्मू के राष्ट्रपति बनने से से आधी आबादी को सम्बल प्राप्त होगा। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रभा बताया कि उनकी जीवनी संघर्ष पूर्ण रही है। दो बेटों व पति का एक्सीडेंट हुआ। मोदी जी ने निचले स्तर की महिला को ऊंचे स्तर पर पहुंचाया। ओमप्रकाश जायसवाल ने  अंतिम व्यक्ति को मौका देकर दिखा दिया कि भाजपा ने सबका विकास किया है। पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता ने उनके संधर्ष व ईमानदारी को देखकर पार्टी ने सम्मान दिया है।

इस कार्यक्रम की

अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष अजजा मोर्चा राम मनोहर गोंड़ ने किया।

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार शुक्ला, पूर्व मण्डल अध्यक्ष टीएन राव, रामायन कुशवाहा, अमिय कुमार गुप्ता, क्षेत्रीय महामन्त्री अजजा मोर्चा सूचित गोंड़, , , बीओसी डब्ल्यू बोर्ड सदस्य अभय प्रताप नारायण सिंह, उमेश सिंह, कस्तूरचंद जायसवाल, किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष दिनेश कुमार जायसवाल, जिला मन्त्री बलराम यादव, संजीव, शुभनरायन यादव, सभासद राधिका देवी, चन्द्र प्रकाश दुबे, मोर्चा महामन्त्री रूपम सिंह, नीतीश कुमार यादव, फूलवन्ती चौहान, लल्लन कुमार गोंड़, धनंजय मणि, राम विलास राव, नागेंद्र गोंड़ आदि मौजूद रहे।।                                        

  दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ