कुशीनगर जनपद में पेट्रोल पंप पर खड़े बालू लदे आठ ट्रकों को SDM व तहसीलदार कसया ने किया जब्त,अवैध कारोबारियों में मचा हड़कंप
उपजिलाधिकारी व तहसीलदार कसया ने सोमवार को हाइवे पर अवैध बालू कारोबारियों के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाया।इस दौरान तुर्कपट्टी के मधुरिया चौहानपट्टी स्थित एक पेट्रोल पंप पर खड़े बालू लदे आठ ट्रकों को जब्त किया गया।मौके से चार ट्रक ड्राइवर भी पकड़े गए।शेष भागने में सफल रहे।प्रशासन की इस कार्रवाई से बालू के अबैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
बिहार प्रांत से प्रतिदिन ओवरलोड व बिना बैध कागजात के सैकड़ों बालू लदे ट्रक बेखौफ हाइवे से गुजर रहे है।पीपरा रज्जब से मधुरिया चौहानपट्टी तक हाइवे पर रात में ही बालू लदे ट्रक ढाबा व पेट्रोल पंप पर खड़े रहते हैं।सोमवार की सुबह उपजिलाधिकारी कसया गोपाल शर्मा ने तहसीलदार मान्धाता सिंह के साथ मधुरिया चौहानपट्टी पांडेय पेट्रोल पंप पर छापा मारा तो मौके पर आठ बालू लदे ओवरलोड ट्रकों को पकड़ा।सभी पकड़े गये गाड़ियों को कसया ले जाया गया।इस कार्यवाही में उपनिरीक्षक आकाश गिरी,लेखपाल गौरव प्रताप सिंह,पिंटू शुक्ला, सिपाही सुनील यादव, ऋषि पटेल आदि उपस्थित रहे।उपजिलाधिकारी ने कहा कि सभी ट्रक कसया ले जाए जा रहे है।जो अपना सही कागजात दिखा देगा उसे छोड़ दिया जाएगा और जो नही दिखाएगा,उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।बालू के अबैध कारोबार के बिरुद्ध अभियान जारी रहेगा।।
*दिनेश कुमार जायसवाल की रिपोर्ट* ।

0 टिप्पणियाँ