परम आदरणीया राजयोगिनी विद्या दीदी जी का अव्यक्तारोहण

 


परम आदरणीया राजयोगिनी विद्या दीदी जी का अव्यक्तारोहण

ओम शान्ति,आदरणीय समस्त दैवी परिवार....... हम सबकी अति स्नेही, साकार बापदादा, दीदी, दादी की पालना प्राप्त, नम्रचित्त, निर्माणचित्त, सादगी, सरलता की मूरत, त्याग मूर्त, तपस्वीमूर्त, निर्भय, गम्भीर, निश्चयबुद्धि, रहमदिल, कानपुर सबज़ोन की मुखिया मीठी परम आदरणीया विद्या दीदी जी ने दिनांक 01 सितम्बर, 2022 को अमृतवेले 03:30 बजे अपना पुराना तन त्यागकर अव्यक्त बापदादा की गोंद ली।

आप पिछले 62 वर्षों से ईश्वरीय सेवा में समर्पित होकर सेवायें दे रही थीं। आपने साकार मम्मा बाबा की पालना ली तथा अनेक स्थानों पर सेवाओं को विस्तार प्रदान करते हुए उत्तर प्रदेश में परम आदरणीया गंगे दादी जी के अंग संग रहकर सेवाओं को संभाला। 2004 में गंगे दादी जी के अव्यक्तरोहण के पश्चात् आपने उत्तर प्रदेश की सेवाओं को नया आयाम दिया।

वर्तमान समय आप कानपुर सबज़ोन की सेवाओं के साथ-साथ मधुबन और यज्ञ की महत्वपूर्ण सेवाओं में भी योगदान दे रही थीं ।

आप पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थी, दिनांक 0.1.09.2022 को अमृतवेले 03:30 बजे बापदादा की गोद में समा गईं।

अंतिम संस्कार दिनांक 02.09.2022, शुक्रवार को प्रातः 09:00 बजे किया जायेगा।

ऐसी महान तपस्वी, अथक सेवाधारी, हर श्वांस में बाबा को समाने वाली श्रेष्ठ आत्मा को दैवी परिवार भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित करता है ।


ईश्वरीय सेवा में

बी.के. गिरिजा बहन, कानपुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ