भारत विकास परिषद की ओर से रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन


भारत विकास परिषद पांचाल शाखा द्वारा संस्कृति सप्ताह के अंतर्गत सरस्वती विद्या बालिका मंदिर सेनापति में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया वंदना सभा में आदरणीय रागिनी त्रिवेदी जी का माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह देकर गुरु वंदन किया गया निर्णायक मंडल में रुचि अग्रवाल, दीपिका सक्सेना  महिला संयोजिका श्रीमती ममता सक्सेना, डॉक्टर शिवानी शुक्ला अनिता सक्सेना रोमी श्रीवास्तव प्रधानाचार्य आदरणीया श्रीमती रागिनी त्रिवेदी रही। कॉलेज की 35 लड़कियों ने सहभागिता की जिसमें विभिन्न विषयों पर सुन्दर एवं मनमोहक रंगोली का  गहन चिंतन एवं विचार विमर्श के बाद प्रतिभागियों के चयन में किया गया उचित निर्णय लिया गया जिसमें प्रथम स्थान दिव्या भारद्वाज द्वितीय स्थान रिचा त्रिवेदी तृतीय स्थान सोनाक्षी शुक्ला,बच्चों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सभी बच्चों को भी स्मृति चिन्ह, प्रांत द्वारा प्राप्त हुई कापी वितरित किए।पांचाल शाखा के संस्थापक कन्हैया लाल जैन, अतुल रस्तोगी सदस्य आयुष गुप्ता पंकज सक्सेना संजीव बाथम कार्यक्रम संयोजक शैलेश खंडेलवाल कॉलेज की अध्यापिका अर्चना मिश्रा,शिवा पाण्डेय आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की व्यवस्था शैलेश खंडेलवाल जी ने देखी एवं संचालन कन्हैया लाल जैन ने किया।
शाखा का धन्यवाद आदरणीया प्रधानाचार्य श्रीमती रागिनी त्रिवेदी ने किया विद्यालय एवं सभी सदस्यों का आभार सचिव देवेंद्र नारायण श्रीवास्तव जी ने किया।

संस्कृति सप्ताह:-संयोजक शैलेश खंडेलवाल 
सहसंयोजक:-जयवीर सिंह

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ