*कुशीनगर।*
जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में आज विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई।
बैठक में, जल निगम, बाढ़ खंड, सिंचाई खंड, आदि के कार्यों की समीक्षा की गई।
इस क्रम में बाढ़ खण्ड की समीक्षा दौरान अधि0 अभि0 द्वारा 12 परियोजनाओं में 11 पूर्ण होने तथा एक परियोजना जो नौतार में रेगुलेटर के फाउंडेशन का कार्य पानी होने के कारण बंद बताई गई। इसके अलावे जिलाधिकारी द्वारा जनपद में बाढ़ की संभावना, कटान की स्थिति की जानकारी लेने सहित नारायणी नदी के सम्बन्ध में पूरी जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने पूर्ण हुए कार्यों के सम्बन्ध में भी जानकारी लिया।
जल जीवन मिशन के अंतर्गत जनपद में हो रहे कार्यों की जानकारी अधि0 अभि0 जल निगम ने देते हुए बताया कि कुल 453 परियोजनाओं में 904 ग्रामपंचायतों को आच्छादित किया जाना है।समीक्षा दौरान जिलाधिकारी द्वारा ये पूछे जाने पर की उक्त योजना अंतर्गत क्या पूरा जनपद कवर हो जाएगा, जिसके क्रम में स्पष्ट उत्तर नही देने तथा जल जीवन मिशन हेतु कितने स्थानों पर भूमि की समस्या/विवाद है/कितने मामले कोर्ट में हैं सभी की जानकारी सम्बन्धित द्वारा स्पष्ट रूप से नही दिया गया।जिस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने बैठक में तैयारी के साथ आने के लिए निर्देशित किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी जनपदों में उक्त योजना अंतर्गत हो रहे कार्य समापन की ओर है, जबकि यहां 115 स्थानों के भूमि पर विवाद के कारण कार्य शुरू नही हो सका जो विभाग द्वारा लापरवाही प्रदर्शित हो रहा है। जल जीवन मिशन अंतर्गत कार्यदायी संस्था, सहित सभी एई/जेई से भी कार्यों के सम्बन्ध में पूछ ताछ की गई।
सिंचाई खंड के अधिशासी अभियंता से नहरों की सफाई, नहरों में टेल तंक पानी व नहरों की कटान आदि की जानकारी ली गई।
जिलाधिकारी ने सभी उपस्थित विभागाध्यक्ष को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी प्रकार के लंबित कार्यों का यथाशीघ्र पूर्ण कराया जाए। सभी प्रकार की प्रगति संबंधी रिपोर्ट भी प्रस्तुत की जाए । बैठक दौरान जिलाधिकारी द्वारा अनुपस्थित अधिकारियों को स्पष्टीकरण जारी करने का निर्देश मुख्य विकास अधिकारी को दिया गया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, अधि0 अभि0 बाढ़ खंड /सिंचाई खंड /जल निगम सहित अन्य सभी सम्बन्धित गणों की उपस्थिति रही।
*दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट।*
0 टिप्पणियाँ