नारी शक्ति वन्दन अधिनियम 2023 महिलाओं की राजनीतिक क्षेत्र में भागीदारी बढ़ाने में मिल का पत्थर साबित होगा ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की सरकार और योगी जी के नेतृत्व में प्रदेश की सरकार अनवरत महिला विकास हेतु कार्य कर रही है Iआधी आबादी की चिंता सदैव से मोदी जी के विचारों की प्रेरणा स्रोत रही है I लोकसभा और विधानसभा में महिला शक्ति को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए यह विधेयक परित और अधिनियमित किया गया हैl उक्त उदगार पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री कुंवर आर पी एन सिंह ने आज भाजपा जिला मुख्यालय पर स्वर्गीय राजमाता विजया राजे सिंधिया के जन्म जयंती पर आयोजित मार्गदर्शी महिला सम्मान समारोह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सदैव से राजनीति में महिला भागीदारी की पक्षधर रही है I
इस अवसर पर बोलते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि भाजपा सरकार की उज्ज्वला योजना, सौभाग्य योजना, जनधन योजना, महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैI
सम्मेलन में अपनी बात रखते हुए प्राचार्य डॉक्टर ममता मणि त्रिपाठी ने कहा कि नारी शक्ति बंधन अधिनियम से महिलाएं राजनीतिक क्षेत्र में अपना उच्च योगदान दे सकेगी, इस अवसर पर डॉक्टर दिव्या शुक्ला, श्रीमती दीपाली श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य श्रीमती मुकुल शुक्ला ने भी अपनी बात रखी I अपने अध्यक्षीय संबोधन में नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष शिवकुमारी देवी ने नरेंद्र मोदी के प्रति महिला समाज की तरफ से आभार व्यापित किया I
इस अवसर पर डॉक्टर यशा मिश्रा ,डॉक्टर अमृता राय, डॉक्टर रूपम जयसवाल, डॉक्टर सुनीता पांडे ,श्रीमती प्रमिला शाही, समाजसेवी मीनू जिंदल, श्रीमती मीना शर्मा, एथलीट नेहा गुप्ता, एथलीट काजल सिंह को सम्मानित किया गयाI कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष विजय शुक्ला ने किया Iइस अवसर पर रामवृक्ष गिरी ,श्रीमती मुन्नी तिवारी, रिंकी,रानी जयसवाल, भुवनेश्वर त्रिपाठी, किशोर यादव, हरिओम कुशवाहा ,प्रमोद शाह,धीरज पाठक, मारकंडे शाही, भीखम प्रसाद, डॉक्टर किशोर, मनोज गुप्ता, देवेंद्र मिश्रा ,अरुण राय, रामाज्ञा चौहान, मनीष, संतोष श्रीवास्तव, वेदव्यास तिवारी, प्रदीप पांडे ,जय सिंह, सतीश शुक्ला, विशाल गुप्ता, विवेक श्रीवास्तव, वरिष्ठ नेता केशवनाथ उपाध्याय, पप्पू सोनी ,कृष्णा पटेल, सतीश शाह,अनिल शर्मा रितिक सिंह गौतम ,डॉक्टर पी एन राय ,नमो नारायण मौर्य, सौरभ जयसवाल सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
*दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट*
0 टिप्पणियाँ