आम आदमी पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ के जनपद इकाई द्वारा गांधी शास्त्री जयंती सप्ताह के उपलक्ष्य में विचार गोष्ठी आयोजित की गई।गोष्ठी में वक्ताओं ने आप सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए उन्हें रिहा करने की मांग की।
मुख्य वक्ता डा0 जेपी सिंह ने गांधी के महात्मा से राष्ट्रपिता बनने की गाथा पर प्रकाश डालते हुये
कहा कि गांधी व शास्त्री के बताए रास्ते पर चलकर ही सुखी सम्पन्न भारत का निर्माण होगा। कुशीनगर प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद, जिलाउपाध्यक्ष शम्भू कुमार कश्यप, महासचिव मुकेश कुमार सुमन, सचिव मुकेश सिंह आदि ने कहा कि भाजपा विपक्ष की इंडिया गठबंधन से डरी हुई है। लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन से बुरी तरह हारेगी। इसी डर से वह विपक्ष के नेताओं को परेशान कर रही है। पदाधिकारियों ने गांधी व शास्त्री के चित्र पर पुष्पार्चन कर नमन किया।
पत्रकारों से वार्ता करते हुए जिलाध्यक्ष ई अजय कुमार यादव व नेताओं ने कहा कि भाजपा के इशारे पर आप पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह को 4 अक्टूबर को ईडी ने गिरफ्तार किया। इंडिया गठबंधन से भाजपा सरकार हार रही है। शराब घोटाले में 14 बार बयान आया लेकिन साजिश के तहत आप नेेेता को
गिरफ्तार कर लिया है। विपक्ष के नेताओं के जमानत की बात आती है तो तो ईडी सामने आ जाती है। लेकिन सत्ता पक्ष के घोटाले उसको नजर नहीं आते। 90 प्रतिशत रेड में जाँच एजेंसियों को कुछ भी गलत नहीं मिलता फिर भी उसका मोटिव विपक्ष के नेताओं को डराना और परेशान करना होता है। इसलिए हमारे नेता को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने से पहले सम्मन भी नही भेजा। संजय सिंह किसानों, मजदूरों की आवाज उठाते हैं। वह जनता की मजबूत आवाज हैं। हम सबूतों के साथ आवाज उठा रहे हैं। संसद में हर स्तर पर उन्होंने
आवाज उठाई है। मणिपुर की घटना पर आवाज उठायी तो निलम्बित कर दिया। तानाशाही रवैये के खिलाफ आप देश व्यापी संघर्ष करेगी। आभार प्रकोष्ठ के जिलाअध्यक्ष लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने व्यक्त किया। इस दौरान नंदलाल प्रसून, राम अवध गुप्ता, ताज मुहम्मद, अभिषेक कुमार,पंकज सुमन, रवि कुमार, हरिकेश पासवान, अनुज यादव, कोमल यादव, रवि शंकर सिंह, ओमप्रकाश, हेमन्त, सुरेश कुमार, शिवा नन्द दुबे, चित्रांश श्रीवास्तव,V मिश्री प्रसाद, नसीम आला, नुरूल होदा, असलम, अरमान अली, राम बहादुर चौधरी, महेंद्र सिंह, विवेक, कुमार विष्णु, अंकुर, सिराज, सुरेंद्र आदि मौजूद रहे।
*दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट* ।
0 टिप्पणियाँ