रालोद की बैठक में संगठन की मजबूती पर दिया गया बल।

कसया/कुशीनगर* । नगर स्थित राष्ट्रीय लोक दल  के कैंप कार्यालय पर पार्टी की मासिक बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें संगठन की मजबूती पर बल दिया गया।
रविवार को हुई बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि व पार्टी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संत कबीर नगर क्षेत्र भगवान दयाल विश्वकर्मा ने कहा कि रालोद संस्थापक चौधरी चरण सिंह की नीतियों में ही गांव, नगर का विकास सँभव है। केंद्र व प्रदेश सरकार की विकास को लेकर पोल खुल गयी है। आने वाले लोकसभा चुनाव में विपक्षी गठबंधन इंडिया जीतेगी और भाजपा हारेगी। आह्वान किया कि  पार्टी से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का कार्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता करें। तभी पार्टी मजबूत होगी। विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय सूची संत कबीर क्षेत्र सचिव वशिष्ठ कुमार गौतम,  अनुसूचित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रवि प्रताप गौतम, जिला उपाध्यक्ष रविप्रताप सिंह,  अल्ताफ हुसैन ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता करते हुए कुशीनगर जिलाध्यक्ष विनोद प्रताप कुंवर ने कहा कि रालोद हमेशा किसानों, मजदूरों, व्यापारियों, नौजवानों व नारी शक्ति के हक व हकूक के लिए आवाज बुलंद करती रहती है। भाजपा ने विकास के नाम पर जनता से छल किया है। जनता प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों को जान गई है। आने वाले समय मे इंडिया गठबंधन पूरे देश मे जितने जा रहा है। इस अवसर पर श्रीनिवास गुप्ता, हरकेश प्रताप कुमार, रामनिवास पटेल, दिलीप पाल, अशोक शर्मा, मोहर्रम अंसारी, आनंद प्रताप, रवि प्रताप सिंह, बीरबल गुप्ता, सत्यम पांडेय, राम आशीष, ध्रुव कुमार आर्य, विक्रम प्रताप सिंह उपस्थित रहे।
 *दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट।*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ