भाजपा किसान मोर्चा द्वारा कबड्डी प्रतियोगिता 4 से 6दिसम्बर तक

कुशीनगर* ।
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा 4 से 6 दिसम्बर तक कुशीनगर बुद्ध इंटर कालेज के स्टेडियम में होने वाली
कबड्डी प्रतियोगिता को लेकर तैयारी बैठक पार्टी के जिला कार्यालय रविन्द्र नगर पर सम्पन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष अजय राय ने कबड्डी प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर समीक्षा की। प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए चर्चा के पश्चात सभी को जिम्मेदारियां बांटी गई।साथ ही सभी पदाधिकारियों से सुझाव मांगे गए। बैठक के मुख्यअतिथि क्षेत्रीय मंत्री किसान मोर्चा मनोज राय एवं भाजपा नवनियुक्त जिला अध्यक्ष दुर्गेश राय जी का स्वागत किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष व पदाधिकारियों ने किया। यहां पर अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि सरकार की मंशा भारत के प्राचीन खेलों को पुनर्जीवित करना है।
इसलिए कबड्डी को आगे बढ़ाने के लिए गाँव स्तर पर इसके खेलाड़ियो में ऊर्जा भरने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।कार्यक्रम का संचालन किसान मोर्चा जिला महामंत्री विजय शंकर तिवारी ने किया। इस अवसर पर केशव पांडेय, मनसा पांडेय, अवधेश राय, भानु प्रकाश यादव, जिला उपाध्यक्ष उमेश सिंह,  मोहन खरवार, मैनेजर सिंह, महामंत्री शत्रुघ्न प्रताप शाही, जिला मीडिया प्रभारी सर्वेश पाठक, मंडल अध्यक्ष टेकुआटार दिनेश जायसवाल,विजय तिवारी सहित मोर्चा के कई मंडलध्यक्ष  मौजूद रहे।
 *दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट।*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ