वोटर चेतन अभियान को लेकर सातों विधानसभाओं में हुई बैठक

नरेंद्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए मजबूती जरूरी: विजय दुबे* 

 *कुशीनगर* ।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा नये मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाने और मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में पार्टी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए वोटर चेतना महा अभियान चलाया जा रहा है।
वोटर चेतन अभियान को लेकर भाजपा द्वारा गुरुवार को जनपद के सभी सातों विधानसभाओं में अलग-अलग बैठकें आयोजित की गई। जिसमें वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची दुरुस्त कर बूथ को अभेद्य बनाने का मंत्र दिया।
इसी क्रम में पडरौना विधानसभा की बैठक रविन्द्र नगर स्थित भाजपा कार्यालय में सम्पन्न हुई जिसमें बतौर मुख्य अतिथि निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ प्रेमचंद मिश्र ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में घर-घर दस्तक देने की परंपरा रही है। इसी परम्परा को आगे बढ़ाते हुए भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि घर-घर जाएंगे और युवा वोटर को जागरूक करेंगे। कहा कि वोटर चेतना अभियान पार्टी के लिए अति महत्वपूर्ण अभियान है आगामी 25 , 26 नवम्बर और 2, 3 दिसम्बर को बीएलओ सभी बूथों पर बैठेंगे आप लोग अपने बूथों पर छूटे मतदाताओं को वोटर लिस्ट में शामिल कराने का कार्य अवश्य करें। विशिष्ट अतिथि सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए हर बूथ पर भाजपा की मजबूती जरूरी है। ऐसे में भाजपा के हर जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को मिशन 2024 की सफलता के लिए अपना योगदान देने की जरूरत है।इसलिए भाजपा के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता तथा एक-एक कार्यकर्ता चुनाव आयोग के दिशा निर्देश में मतदाता बनाने, मतदाता सूचियों के संशोधन में सहयोग के साथ शत प्रतिशत मतदान के लिए जनजागरण का कार्य करें। पडरौना विधायक मनीष जायसवाल ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को वोटर चेतना अभियान को सफल बनाने में अपना शत् शत् योगदान देने का आह्वान किया। संचालन वोटर चेतना अभियान विधानसभा संयोजक धन्नजय तिवारी द्वितीय ने किया तथा पडरौना देहात मण्डल अध्यक्ष हरिओम कुशवाहा ने अध्यक्षता और आभार व्यक्त किया। जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द ने बताया कि सांसद विजय कुमार दूबे हाटा, पडरौना और खड्डा विधानसभा की बैठक में विशिष्ट अतिथि के रुप में सम्मिलित हुए। इसी तरह तमकुहीराज विधानसभा में जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, खड्डा विधानसभा में पूर्व जिलाध्यक्ष लल्लन मिश्रा, फाजिलनगर विधानसभा में पूर्व जिलाध्यक्ष जगदम्बा सिंह, कुशीनगर विधानसभा में पूर्व जिलाध्यक्ष नन्दकिशोर मिश्रा, हाटा विधानसभा में पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा और रामकोला विधानसभा में पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही बतौर मुख्य वक्ता वोटर चेतना महा अभियान को सफल बनाने का मंत्र दिया।
 *दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट।*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ