नरेंद्र नाथ, प्रो0 अमृतांशु, प्रो0 सीमा, डॉ0 गौरव, डॉ0 निगम व सीए अंजनी नंदन बने निक्षय मित्र

नयी दिशा से जुड़कर टीबी मरीज को गोद लेने का लिया निर्णय*

 *कुशीनगर* । 
   टीबी मुक्त भारत अभियान में सक्रिय भूमिका का निर्वहन कर रही सामाजिक संस्था नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान से जुड़कर  कुशीनगर जनपद के प्रबुद्धजनों द्वारा निक्षय मित्र बनकर टीबी उन्मूलन हेतु मरीजों को गोद लेकर उन्हें स्वस्थ होने तक पोषण सामग्री भेंट करने का कार्य अनवरत जारी है। इस क्रम में हाटा विकास खण्ड के अहिरौली राय निवासी पूर्व बैंक मैनेजर नरेंद्र नाथ त्रिपाठी सहित बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर के पूर्व प्राचार्य प्रो0 अमृतांशु शुक्ल, हिंदी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ0 गौरव तिवारी, बीएड विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ0 निगम मौर्य ने निक्षय मित्र बनने हेतु सहमति दी। संस्था अध्यक्ष प्रो0 सीमा त्रिपाठी व संयुक्त सचिव सीए अंजनी नंदन सिंह भी निक्षय मित्र बने।
   संस्था उपाध्यक्ष इंद्र कुमार मिश्र मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 सुरेश पटारिया, जिला क्षयरोग अधिकारी डा0 एस0एन0 त्रिपाठी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया के अधीक्षक डा0 मार्कण्डेय चतुर्वेदी, वरिष्ठ क्षय रोग प्रयोगशाला पर्यवेक्षक आशुतोष मिश्र, एसटीएस शाहिद अंसारी, राकेश पांडेय, प्रकाम्य चतुर्वेदी, डॉ0 पवनेश मणि सहित प्रबुद्ध जनों ने इस सार्थक कार्य हेतु सभी की प्रशंसा करते हुये साधुवाद दिया। बताते चलें नयी दिशा द्वारा जन सहयोग से बड़ी संख्या में टीबी मरीजों का सहयोगी बन उन्हें पोषण सामग्री भेंट कर स्वस्थ करने का प्रयास किया जा रहा है। संस्था सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र ने टीबी उन्मूलन हेतु सक्षम लोगों से आगे आकर निक्षय मित्र बनते हुये मरीजों को पोषण सामग्री भेंट करने का आग्रह किया है।
 *दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट।*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ