*कुशीनगर* ।
बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर के भौतिकी विभाग में लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 73 वीं पुण्यतिथि मनाकर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित उन्हें नमन किया गया। मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य उमेश कुमार उपाध्याय ने कहा कि सरदार पटेल ने रियासतों को भारतीय गणराज्य में मिलाकर राष्ट्रीय एकता की अद्भुत मिशाल कायम की। उनके साहसिक कार्य की बदौलत ही उन्हें लौह पुरुष की उपाधि दी गयी। वो कहा करते थे कि शक्ति के अभाव में विश्वास व्यर्थ है, विश्वास और शक्ति किसी महान कार्य के लिए परम आवश्यक है। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के जिलाअध्यक्ष व शिक्षक प्रकोष्ठ और प्रवक्ता भौतिकी लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने कहा कि सरदार पटेल ने 562 छोटी बड़ी रियासतों को भारतीय संघ में विलय कर मजबूत भारत की नींव रखी। बारडोली सत्याग्रह की सफलता पर वहां की महिलाओं ने पटेल जी को सरदार की उपाधि दी। इसी क्रम में भूगोल प्रवक्ता सुरेश प्रसाद गुप्त, नेहा तिवारी, अनिल दुबे इत्यादि अध्यापकों ने सरदार पटेल को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान वेद प्रकाश मिश्रा, सूर्य प्रकाश, सतीश कुमार श्रीवास्तव, शम्भू शरण श्रीवास्तव, विजय मणि तिवारी, लाल बहादुर, सुधीर कुमार, लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, शम्भू राव, रविन्द्र राव, उपेंद्र प्रसाद, राजेश कुमार राय आदि मौजूद रहे।
*दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट।*
0 टिप्पणियाँ