*कुशीनगर* ।
आल इंडिया रेलवे की आगरा में आयोजित ग्रीको रोमन कुश्ती प्रतियोगिता में नार्थ ईस्ट रेलवे के पहलवान व कामन वेल्थ गेम में रजत पदक विजेता यशपाल के ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर खेल प्रेमियों ने खुशी व्यक्त की है। सभी ने कहा कि यश पाल ने नार्थ ईस्ट का नाम रोशन किया है।
बीते 13 से 15 दिसम्बर तक आगरा में हुए आल इंडिया रेलवे की ग्रीको रोमन कुश्ती प्रतियोगिता के 97 किलो भार वर्ग में नार्थ ईस्ट रेलवे गोरखपुर के पहलवान यश पाल ने अपने प्रतिद्वंद्वी को हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता। यशपाल कामनवेल्थ गेम में भारत को सिल्वर मेडल दिलवाकर देश का नाम रोशन कर चुके हैं। इसी के साथ उत्तर पूर्व रेलवे के लिए भी कई बार इंटरनेशनल प्रतियोगिताओं में पदक दिलवा चुके हैं। कामनवेल्थ गेम विजेता यश पाल जो जनपद कुशीनगर में होने वाली दंगल प्रतियोगिताओं में सहयोग करते रहते हैं। यशपाल ने कहा कि मेरा सपना भारत के लिए वैश्विक स्तर की कुश्तियों में पदक जीतने का है। उनके ब्रांज मेडल जीतने पर उनके प्रशंसकों ने खुशी व्यक्त की है। यशपाल की जीत पर रेलवे सैयद मोदी स्टेडियम के खिलाड़ी अभय सिंह, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री आवास विकास अश्वनी त्रिपाठी, जयप्रकाश निषाद, बीओसी डब्ल्यू बोर्ड सदस्य अभय प्रताप नरायण सिंह, एबीपीएसएस प्रदेश अध्यक्ष अजय प्रताप नरायम सिंह, पवन कुमार शर्मा, मनीष यादव, विनय कुमार उपाध्याय, आरके भट्ट, एहतेशाम मिंटू लारी, ग्रामप्रधान शैलेश प्रताप सिंह, पीयूष सिंह, एडवोकेट कुशल प्रताप सिंह, आफताब आलम सहित खेल प्रेमियों ने खुशी व्यक्त की है।
*दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट।*
0 टिप्पणियाँ