यह जीत 2024 चुनाव के लिए एक सकारात्मक संकेत -दुर्गेश राय

तीन राज्यों में प्रचंड जीत पर भाजपाइयों ने आतिशबाज़ी के साथ मिठाई बांटकर मनाया जीत का जश्न* ।
 कुशीनगर 
देश में हुए कुल पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में से चार राज्यों के  चुनाव परिणाम रविवार को घोषित हुआ, जिसमे मध्यप्रदेश , राजस्थान और छत्तीसगढ़  में भाजपा पूर्ण बहुमत से जीत कर सरकार बना रही हैं l तीन राज्यों में मिले प्रचंड जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार क़ो जीत का जमकर जश्न् मनाया l  जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय के नेतृत्व में रविन्द्र नगर स्थित भाजपा कार्यालय पर भाजपाइयों ने आतिशबाज़ी के साथ मिठाई बांटकर जीत का जश्न मनाया।

जैसे-जैसे भाजपा की स्थिति मजबूत होती गई और पार्टी ने रुझानों के अनुसार स्पष्ट बहुमत के आंकड़े क़ो छू लिया,वैसे ही भाजपा नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का पार्टी कार्यालय पहुंचना आरंभ हो गया और सम्पूर्ण वातावरण मोदी और भाजपा जिन्दाबाद के नारे से गूंज उठा।जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि देश के कुल पांच राज्यों में से चार राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम रविवार को घोषि हुए हैं। इन चार राज्यों में से तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है l पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला है।यह भाजपा के लिए और 2024 चुनाव के लिए एक सकारात्मक संकेत हैl  कहा कि लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सकारात्मक प्रतिबद्धता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मोदी के नेतृत्व को वोट दिया है।
    इस अवसर पर जिला महामंत्री राणा प्रताप राव,सुदर्शन पाल, जिला उपाध्यक्ष दिवाकर मणि त्रिपाठी, विनोद भारती,जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल, बलिराम यादव, जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द, पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी,बंका सिंह,मनीष जायसवाल बुलबुल, सन्तोष जायसवाल, हरिशंकर राय, शत्रुघ्न शाही,धन्नजय तिवारी प्रथम द्वितीय,केशवनाथ उपाध्याय,इंजीनियर मनोज सिंह,अमित राय, हरिओम कुशवाहा, राधेश्याम गुप्ता, महेश रौनियार, चन्द्र प्रताप दूबे, किशोर यादव,देवेश मिश्र, भुवनेश्वर त्रिपाठी सहित सैंकड़ों पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
 *दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट।*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ