जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में मानचित्रण में महुई बुजुर्ग के अदिति ओझा प्रथम, सतेंद्र कुमार बने द्वितीय*
*हाटा/कुशीनगर* ।।जिला स्तरीय बेसिक खेलकूद प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय घुसी टोला महुई बुजुर्ग,क्षेत्र हाटा,के कक्षा 6 की छात्रा कुमारी अदिति ओझा ने मानचित्र निर्माण में प्रथम और कक्षा 8 का छात्र सतेंद्र कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर विधालय का नाम रोशन किया है मानचित्र बनाने में गंगा नदी का उद्गम और बहाव क्षेत्र,पाच राज्यो की राजधानी,औधोगिक शहर, आदि मानचित्रण में दर्शाना था । कम्पोजिट विधालय अहिरौली तुलादास के प्राथमिक स्तर पर 100 और 400 मीटर दौड़ में हिमांशु पटेल प्रथम और जूनियर वर्ग में 100 मीटर दौड़ मे विष्णु वर्मा को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ । जूनियर विधालय परेवाटार के छात्राओं ने समूह गायन में जिला में अव्वल रही इन छात्रों को बी एस ए रामजीवन मौर्य, खंड शिक्षा अधिकारी उदय शंकर राय देवानंद धर दुबे ,प्रधानाध्यापक सुरेंद्र सिंह ,मोहम्मद साबिर सिद्दी, हजरत अली अंसारी,ग्राम प्रधान इसरार अहमद,अनिता देवी, रामनिवास प्रसाद ,दिवाकर ओझा,अर्चना विश्वकर्मा ,उपेंद्र कुमार,विजय कनौजिया,भगवाननाथ तिवारी आदि शिक्षको ने बधाई दी ।
*दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट।*
0 टिप्पणियाँ