डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग व व्यापार बंधु और श्रम बंधु की बैठक हुई संपन्न

कुशीनगर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता और मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंकिता जैन की उपस्थिति में आज जिला स्तरीय उद्योग बन्धु समिति के साथ-साथ जिला श्रम बन्धु समिति' एवं 'जिला व्यापार बन्धु समिति की बैठक विकास भवन सभागार में सम्पन्न हुई।

बैठक में उद्यमियों की प्रमुख समस्याओं के निराकरण हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समिति द्वारा विस्तृत विचार विमर्श किया गया। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना का विशेष रूप से गहन समीक्षा के उपरांत शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति करने हेतु निर्देशित किया गया।यू०पी० ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के अन्तर्गत साइन्ड एमओयू पर गति प्रदान करते हुए लक्ष्य प्राप्ति हेतु निर्देशित किया गया।उन्होंने कहा की जो भी जीबीसी हेतु तैयार हो वो मानक के अनुरूप होने चाहिए। इन्वेस्टर्स समिट के निवेशकों की समस्याओं पर लो वोल्टेज समस्या, विद्युत कनेक्शन , फैक्ट्री तक संपर्क मार्ग तथा कृषि से गैर कृषि भूमि करने के संबंध में उपायुक्त उद्योग, संबंधित उप जिलाधिकारी तथा संबंधित एक्सइएन विद्युत को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। ए०आर०एम० और क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी के बैठक में उपस्थित नही रहने कारण स्पष्टीकरण हेतु निर्देशित किया गया।
इसी क्रम में मे0 नाथानी इंड0 एवं मे0 मनभावती प्लाइड उद्योग के कार्यस्थल में संपर्क मार्ग की समस्या पर पीडब्ल्यूडी के अधि0 अभि0 को निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया एवं विद्युत कनेक्शन की समस्या पर शुल्क जमा करने के उपरांत तत्काल कनेक्शन देने हेतु अधि0 अभि0 विद्युत को निर्देशित किया गया। मे0 विशाल ट्रेडिंग के द्वारा बताया गया की विद्युत आपूर्ति अच्छी किंतु वोल्टेज लो रहती जिसपर जिलाधिकारी ने एक्स ईएन को निर्देश दिए उसमे भी तत्काल अपेक्षित सुधार किया जाए। मे0 रिंकी फिश फार्मिंग मैनपुर के द्वारा संपर्क मार्ग में अतिक्रमण की शिकायत पर जिलाधिकारी ने तत्काल दूरभाष पर उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया उसे अतिक्रमणमुक्त कराकर मुझे अवगत कराए।

जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी और उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिए कि इन्वेस्टरों की सभी समस्याओं यथा विद्युत , संपर्क मार्ग आदि को अगली बैठक में रखा जाए, जिससे की उसका निराकरण कर इन्वेस्टरों को फैसिटिलेट कर सकें। केले के विभिन्न उत्पाद (आटा, माइक्रोनी, चिप्स) करने वाले किसानों को प्रोत्साहित किया जाए तथा उपायुक्त उद्योग ओ डी ओ पी के लिए तत्काल सीएफसी को प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजी जाए। जनपद कुशीनगर में हल्दी, ड्रैगन फ्रूट, चंदन आदि की खेती को बढ़ावा देने हेतु किसानों को प्रोत्साहित करें। यहां एग्रो इंडस्ट्रीज में अपार संभावनाएं है।सभी इन्वेस्टर्स एग्रो बेस्ड इंडस्ट्रीज हेतु बीज बोने से लेकर मार्केटिंग तक का प्लान तैयार कर ले। उन्होंने यह भी निर्देशित किया की क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी यह जांच कर सुनिश्चित कर ले जनपद में कार्यरत इंडस्ट्रीज प्रदूषण के मानकों के अनुरूप क्रियान्वित हो।

 जिला श्रम बन्धु की बैठक दौरान पूर्व की कार्यवृतियों की जानकारी ली गई तथा श्रमिकों के हितार्थ योजनाओं के सम्बन्ध में जनपद में संचालित योजनाओं से उन्हे लाभान्वित करने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा श्रमिको का शोषण किसी भी स्तर पर न होने पाए। 

व्यापार बन्धु की समीक्षा दौरान बैठक के उद्देश्यों के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि व्यापार मंडल व औद्योगिक बंधुओं को सुविधा मुहैय्या कराना है। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय बैठक केवल औपचारिकता नही रहनी चाहिए, बैठक दौरान दिए गए निर्देशों का पालन अधिकारी गण गम्भीरता से पालन करना सुनिश्चित करें, अन्यथा संबंधित पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी।  इसी प्रकार व्यापार मंडल की समीक्षा भी विधिवत रूप से की गई तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

बैठक दौरान उपायुक्त उद्योग अभय कुमार सुमन, सहायक श्रमायुक्त, राज्य कर विभाग, सहायक श्रमायुक्त,श्रम प्रवर्तन अधिकारी एवं जनपद के उद्यमी संघ के सदस्य तथा अन्य उद्यमी व व्यापारी गण मौजूद रहे।
 *दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ