कुशीनगर के जिला अस्पताल में भाजपा कसया नगर के मंडल उपाध्यक्ष व समाजसेवी ओमप्रकाश जायसवाल व उनकी पत्नी शीतल जायसवाल ने जरूरतमंद गरीब मरीजों और तीमारदारों में भोजन बांटा। ठंड से बचाव के लिए वार्डों में भर्ती मरीजों में गर्म वस्त्र भी दिए।
सोमवार शाम करीब सात बजे जिला अस्पताल पहुंचकर समाजसेवी ओमप्रकाश जायसवाल व उनकी पत्नी शीतल जायसवाल ने मरीजों व उनके तीमारदारों को भोजन कराया। इसके अलावा विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों को ठंड से बचाव के लिए कंबल सहित अन्य गर्म व उलेन कपड़े भी बांटे। उनका कहना था कि जरूरत मंद लोगों की सेवा एक पुनीत कार्य है। इससे मन में शांति का एहसास होता है। मेरे द्वारा मरीजों व उनके तीमारदारों को जरूरी भोजन, पानी व खाद्य पदार्थ देने का सिलसिला अनवरत जारी रहेगा। इस अभियान को जारी रखकर अस्पताल में समय-समय पर भोजन,पानी व जरूरत के सामानों को उपलब्ध कराया जाएगा। इस मौके पर प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
*दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट।*
0 टिप्पणियाँ