*कसया, कुशीनगर।*
श्रीराम विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में आमंत्रण हेतु विश्व हिंदू परिषद , संस्कार भारती व विचार परिवार द्वारा एक भव्य ' राम आएंगे ' कार्यक्रम का आयोजन नगर स्थित श्रीराम जानकी मठ मंदिर परिसर में किया गया और श्रीराम विग्रह प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने के लिए अक्षत/तुलसी दल, प्रभु श्रीराम का चित्र, पत्रक बितरित कर श्रद्धालुओं को आमन्त्रित किया गया।
बुधवार को आयोजित 'राम आएंगे' कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गोरक्ष प्रान्त प्रचारक सुभाष जी ने कहा कि मर्यादा पुरुषोतम भगवान श्रीराम हमारे आदर्श हैं।
लाखों राम भक्तों के बलिदान के पश्चात राम मंदिर का सपना साकार हुआ है। पांच सौ वर्षों बाद सनातन का यह सपना साकार हुआ है। धर्म नगरी अयोध्या में वैश्विक इतिहास की गाथा लिखी जा रही है। 22 जनवरी को भव्य मंदिर में राम लला विराजमान होंगे। भव्य आयोजन का पूरा विश्व गवाह बनेगा। इस मौके पर हर घर उत्सव होगा और दीप जलेगा। सांकृतिक कार्यक्रम संस्कार भारती के कलाकारों के साथ सुप्रसिद्ध गायक अनीस सोनी ने भक्ति की गंगा बहाई। मन्दिर के गर्भ गृह से महन्थ त्रिभुवन शरण दास, पुजारी राम बेलास दास के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पालकी में सजे राम लला के बाल स्वरूप को सर पर रखकर कार्यक्रम में पहुंचे। जहां श्रीराम का पूजन आरती किया गया। साथपूरा पंडाल
जयश्रीराम के नारे से गूंज रहा था। पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया था। संस्कार भारती के जिलाध्यक्ष डा0 अनिल कुमार सिन्हा ने सबका स्वागत किया। संचालन राजू जायसवाल ने किया। इस अवसर पर सांसद विजय दुबे, पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह, विधायक पीएन पाठक, विधायक मोहन वर्मा, विधायक मनीष जायसवाल, विधायक विनय गोंड, संस्कार भारती संरक्षक पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, पवन केडिया, नापप कुशीनगर अध्यक्ष किरन जायसवाल, राकेश जायसवाल, महन्थ शिव शरण दास, अशोक जैन, डॉ अम्बरीष विश्वकर्मा, ममता मणि त्रिपाठी, कालिंदी त्रिपाठी सहित हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे।
*दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट*
0 टिप्पणियाँ