स्थानीय पद् मां मैरिज लांन सिधौली में राष्ट्रीय युवा दिवस विवेकानंद जयंती पर उक्त बात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिव कुमार गुप्ता जिला पंचायत अध्यक्ष निर्माण समिति सीतापुर द्वारा विशिष्ट युवा सम्मान समारोह में कही गई।
इस कार्यक्रम में पधारे विशिष्ट जनों का स्वागत बैच लगाकर, माल्यार्पण कर औरअंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया जिनमें राजेश्वर दयाल रस्तोगी, रघुबर दयाल शुक्ल गुरु जी, बालकृष्ण गुप्ता, ललित मिश्रा और कोतवाल अरविंद सिंह प्रमुख हैं। सर्व प्रथम द्वीप प्रज्वलित, पुष्पांजलि भारत माता, सरस्वती मां और विवेकानंद जी के चित्र पर इन्हीं अतिथियों द्वारा की गई तत्पश्चात स्वागत गान और सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विशिष्ट युवा सम्मान डॉ विशाल पाण्डेय को प्रदान किया गया।।
इस अवसर पर गरीबों और असहाय महिलाओं को ठंड से राहत केलिए कम्बलों का वितरण भी किया गया।
समाज सेवा को समर्पित विवेकानंद सेवा संस्थान की नगर सिधौली कार्यकारिणी में अध्यक्ष -राकेश गुप्ता, बुलेट निगम, पुष्कर गुप्ता,सूर्यांश शुक्ल, अतुल तिवारी, संरक्षक बालकृष्ण गुप्ता आदि के प्रयासों से सिधौली में इस तरह का प्रथम आयोजन सराहनीय रहा है।
0 टिप्पणियाँ