*कुशीनगर*
एक तरफ जहां अन्य राजनीतिक पार्टियां मुद्दे तलाशने, गठबंधन और राजनैतिक टीम बनाने की जुगत में लगी है वहीं भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए धरातल पर अपना कार्य भी शुरू कर दिया है। भाजपा बहुत पहले ही लोकसभा चुनाव संचालन समिति के साथ ही सभी विधानसभाओं की भी संचालन समिति बना चुकी है।
उक्त बाते सोमवार को रविन्द्र नगर में लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करते हुए लोकसभा प्रभारी नरेन्द्र मणि त्रिपाठी ने कहाl लोकसभा कार्यालय का उद्घाटन जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय और सांसद विजय कुमार दूबे ने पूरे विधि-विधान से किया,जहां से लोकसभा चुनाव के सम्बन्धित सभी कार्य संपादित किए जाएंगे।चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के बाद लोकसभा चुनाव संचालन समिति की पहली बैठक को संबोधित करते हुए लोकसभा प्रभारी नरेन्द्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए चुनाव एक उत्सव है। भाजपा के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता वर्ष के 365 दिन जनता के सुख-दुख में सहभागी रहते हैं इसलिए जनता भाजपा के साथ रहती है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव के लिए हमेशा तैयार रहती है यहां एक चुनाव समाप्त होने के बाद दूसरे चुनाव की तैयारी शुरू हो जाती है। हमारी पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और सभी कार्यकर्ता पूरे मन वचन और कर्म से इस बात के लिए तैयार हैं की कोई भी सामने हो कमल का फूल ही खिलेगा।आज पूरे देश में जो माहौल बना है उसके बाद यह तय है कि एक बार फिर से कमल खिलेगा और तीसरी बार नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री बनेंगे।
बैठक को जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय और सांसद विजय कुमार दूबे ने भी सम्बोधित किया। संचालन जिला महामंत्री सुदर्शन पाल द्वारा किया गया।इस अवसर पर लोकसभा संयोजक अवधेश प्रताप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष लल्लन मिश्र,डॉ प्रेमचंद मिश्र, अखिलेश मिश्र,पडरौना नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल, ब्लाक प्रमुख रंजना पासवान, पूर्व विधायक जटाशंकर त्रिपाठी, दीपलाल भारती,जिला महामंत्री सन्तोष दत्त राय, राणा प्रताप राव,जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार शुक्ल, विनोद भारती , जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल, बाबूनन्दन सिंह, जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द, आई टी विभाग संयोजक नमो नारायण मौर्य, सोशल मीडिया जिला संयोजक शुभम दीक्षित,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रभा पाण्डेय,महामंत्री रूपम सिंह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र प्रताप सिंह,पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिनेश गुप्ता, मंडलध्यक्ष विनोद गुप्ता, दिनेश कुमार जायसवाल, उमेश सिंह, धन्नजय तिवारी, मनोज सिंह , राजेश राव सहित सहित लोकसभा चुनाव संचालन समिति सदस्य और पदाधिकारी उपस्थित थे।
*दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट।*
0 टिप्पणियाँ